फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in jhelum and hirakund express from delhi to mathura

दिवाली पर रेलवे सुरक्षा की खुली पोल, दो ट्रेनों के एसी कोच में 10 लाख की चोरी

Mon, 16 Oct 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Oct 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
theft in jhelum and hirakund express from delhi to mathura
train
हाल ही में हीराकुंड और झेलम एक्सप्रेस में 20 से भी ज्यादा यात्रियों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। सभी चोरियां कुल दस लाख से भी अधिक की बताई जा रही हैं। इनमें तीन मामले मथुरा जीआरपी में दर्ज हैं, जबकि बाकी अंबाला में। चोरी की वारदातों से ट्रेनों में सुरक्षा की पोल खुल गई है।   
विज्ञापन


बता दें कि ट्रेनों में चोरी की यह घटनाएं 13 अक्तूबर की देर रात की बताई जा रही हैं। अमृतसर से विशाखापटनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस में चोरी की यह घटनाएं दिल्ली से मथुरा के बीच हुई। एसी कोच के बी-1 में 33 नंबर सीट पर सफर कर रहीं मंजूदेवी के लैपटॉप और हजारों की कीमत के जेवरात चोरी हो गए। 
विज्ञापन


मंजू देवी ने लैपटॉप और जेवरात बैग में रख रखे थे जिसे चोर ले गए। वहीं ए-1 में 47 नंबर सीट के यात्री आई वशिष्ठ का लैपटॉप चोरी हो गया। जालंधर से बी-1 कोच में 47 सीट के यात्री पलक का लैपटॉप और बैग चोरी हो गया। इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट मथुरा जीआरपी में दर्ज करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झेलम में हुई ये चोरी

झेलम एक्सप्रेस को भी चोरों ने निशाना बनाया। पुणे से जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सुनीता मलिक निवासी लुधियाना का लैपटॉप और जेवरात, ए-2 कोच से यात्री अनिल रैना निवासी दोमाना का लैपटॉप, ए-2 कोच से अखिलेश कुमार शर्मा निवासी ग्वालियर के पांच लाख के जेवरात और डेढ़ लाख नकदी चोरी हो गए। 

साथ ही पुणे महाराष्ट्र की नमृता प्रियदर्शिनी के एक लाख का कैश और ज्वैलरी तथा पुणे महाराष्ट्र के हरीकृष्ण सहित आधा दर्जन अन्य लोगों के लैपटॉप, जेवरात व बैग चोरी हो गए। इन घटनाओं की रिपोर्ट अंबाला में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed