फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in agra jwellery showroom near police chowki

छत काटकर ज्वैलरी शोरूम में 32 लाख की चोरी, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात

Mon, 25 Sep 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
theft in agra jwellery showroom near police chowki
सराफ की दुकान - फोटो : अमर उजाला
सेब का बाजार में शनिवार की रात पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर गोयल ज्वेलरी शो रूम में 32 लाख की चोरी हो गई। चोर सीमेंट की दो मोटी दीवारे काटकर शो रूम में घुसे। यहां से एक किलो सोने के जेवरात ( कीमत लगभग 31 लाख) और 80 हजार रुपया कैश ले गए। 
विज्ञापन


इतनी बड़ी वारदात की रात में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह शो रूम खुलने पर चोरी का पता चल पाया। शो रूम के अंदर और आस पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने चेक किया, तो सभी खराब मिले।
विज्ञापन


यह शो रूम राकेश मोहन गोयल का है। इसके ठीक बराबर में मार्केट का निर्माण चल रहा है। चोर इसी निर्माणाधीन मार्केट में सीढ़ी लेकर पहुंचे। सीढ़ी को शो रूम की दीवार की तरफ लगाया। माना जा रहा है कि गैस कटर से पहले मार्केट की दीवार काटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी दीवार शो रूम की आई। इसे भी काट दिया। इसी से होकर शो रूम के अंदर गए। शो केस के शीशे तोड़ दिए। यहां रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। गल्ले से 80 हजार कैश निकाल लिया। तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन तोड़ नहीं पाए।

उसी रास्ते वापस गए

इसके बाद उसी रास्ते से वापस चले गए। सुबह राकेश मोहन गोयल ने शो रूम खोला तो चोरी का पता चला। उनकी सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। पुलिस ने देखा कि शो रूम में सीसीटीवी लगे हैं। ठीक सामने के शो रूम पर भी कैमरे लगे हैं। इन्हें चेक कराया गया, तो पता चला कि कुछ दिनों से ये खराब पड़े हैं। कोई फुटेज नहीं मिल पाया।

25 चोरी हो चुकी, खुलासा एक का भी नहीं

सराफ के साथ वारदात हो जाने पर पुलिस अधिकारी यह तो कहते हैं कि सुरक्षा के लिए प्लान बनाएंगे, लेकिन न तो कभी प्लान सामने आता और न ही पुलिस कोई कदम उठाती है। सराफा बाजार में पिछले छह महीनों में 25 चोरी हो चुकी हैं। इनमें से 20 तो एक ही रात में हुई थी। 

नाई की मंडी में दुकानों के ताले तोड़कर कैश और जेवरात चोरी किए गए थे। इसके बाद पांच और वारदात हो चुकी हैं। किनारी बाजार, सेब का बाजार, नमक की मंडी में चोरी हो रही हैं। पुलिस न वारदात रोक पा रही है और न ही खुलासा कर पा रही है। सराफों के साथ कैलाश यमुना पुल पर हुई लूट की दो वारदात का भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed