फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The younger brother was stabbed bled

छोटे भाई को चाकू मार किया लहूलुहान

Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
The younger brother was stabbed bled
छोटे भाई की रिश्ते की बात से बौखलाए फौजी ने उसे चाकू से लहूलुहान कर दिया। उस पर तमंचे से फायर भी किया लेकिन गोली उसकी ही साली को जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ताजगंज के सेमरी का ताल निवासी सुमंगल सेना में है। वह एक माह पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था। उसके छोटे भाई सुनील मर्चेंट नेवी में हैं। एक सप्ताह पूर्व ही वह ट्रेनिंग पूरी कर घर आए हैं। बताया गया कि सुमंगल की ससुराल पक्ष की किसी लड़की से सुनील के रिश्ते की बात चल रही है। सुमंगल इसके सख्त खिलाफ है। इस बात को लेकर घर में कई दिन से तनातनी चल रही थी। सुमंगल की साली द्रोपदी भी घर आई है। बुधवार रात तकरीबन 10 बजे दोनों भाइयों में इसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बौखलाया सुमंगल कमरे से तमंचा ले आया और उसने सुनील पर फायर कर दिया। गोली उसकी साली द्रोपदी के हाथ में लगी। इतने पर भी गुस्सा शांत न हुआ तो वह चाकू ले आया और सुनील के पेट पर वार कर दिया। इस पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सुमंगल को समझाया लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अरुण कुमार, इंस्पेक्टर ताजगंज
= सुमंगल नशे में था। उसका मेडिकल कराया गया है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed