{"_id":"4e5f3cc467fff861ba91465d0da6f781","slug":"the-shopper-in-mitavli-punks-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मितावली में बदमाशों का दुकानदार पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मितावली में बदमाशों का दुकानदार पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर। गांव मितावली में रविवार शाम को एक दुकानदार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्होंने पहले दुकानदार की पिटाई की बाद में फायरिंग कर भाग गए। घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटना शाम तकरीबन सात बजे की है। थाना बरहन के गांव बुर्ज अतिबल निवासी रमाकांत त्यागी की थाना एत्मादपुर के गांव मितावली में बरहन रोड पर फोटो स्टूडियो की दुकान है। रविवार को रमाकांत आगरा से सामान खरीदकर लौटे थे। वे जैसे ही दुकान खोलने लगा तो पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी पिटाई की। बाद में फायरिंग भी की। गोली टिनशेड में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार को आता देख बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले दुकानदार के परिचित बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक घटना से पीड़ित दुकानदार तहरीर देने की तैयारी कर रहा था।