{"_id":"7892d8509f57bae5b657bffc023fdc03","slug":"the-new-warehouse-will-be-built-in-kuberpur-railway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेरपुर में बनेगा रेलवे का नया माल गोदाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुबेरपुर में बनेगा रेलवे का नया माल गोदाम
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना ब्रिज स्थित रेलवे का माल गोदाम कुबेरपुर में जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। भिंड और उदी रेल लाइन का कार्य भी पूरा हो गया है। इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने सोमवार को यमुना ब्रिज स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यमुना ब्रिज माल गोदाम में लोडेड वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इस कारण इसे कुबेरपुर में शिफ्ट करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन इनर रिंग रोड पर प्रस्तावित पुल के लिए रेल प्रशासन ने एनओसी दे दी है। एक सवाल के जवाब में बताया कि गतिमान एक्सप्रेस को सीआरएस ने सर्टिफिकेट दे दिया है। इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होगा। इसके पूर्व जीएम ने यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन और कुबेरपुर में मंडल के अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने आगरा कैंट स्थित सीएनडब्ल्यू ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। अफसरों से सेंटर के बारे में जानकारी हासिल की। डीआरएम प्रभाष कुमार, एडीआरएम शीलेंद्र प्रताप सिंह, सीनियर डीसीएम शशिभूषण आदि मौजूद रहे।