फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The murderer escaped from police negligence

पुलिस की लापरवाही से भाग गया कातिल

Thu, 21 Jan 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 21 Jan 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
The murderer escaped from police negligence
व्यवसायी अनेक सिंह सिकरवार के अपहरण के बाद एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने सख्त हिदायत दी थी कि उनकी तलाश में कोई कसर न छोड़ी जाए। चार टीमें लगाई गई थीं। इसके बावजूद कातिल बड़ी आसानी से फरार हो गया। पुलिस ने काफी देर तक ढिलाई बरती। अपहरण साढ़े छह बजे हुआ। लाश मिली इसके सात घंटे बाद 1:15 बजे। पुलिस को अपहरण की सूचना नौ बजे मिल गई थी। अगर तेजी दिखाई होती तो 10 बजे ही लाश मिल सकती थी। हो सकता था कि कातिल भी पकड़ा जाता।
विज्ञापन

पुलिस ने यह ढिलाई तब बरती जब सिकरवार की अंतिम लोकेशन खंदौली के रामनगर की ही मिली थी। इसके बावजूद खंदौली पुलिस कई घंटों तक उस रास्ते पर नहीं गई, जो अपराध के लिए सबसे ज्यादा बदनाम है। बैंक डकैती के बाद बदमाश इसी ओर से भागे थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने चेतावनी दी थी कि  सुबह जिस थाना प्रभारी के क्षेत्र में लाश बरामद होगी, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। तब जाकर पुलिस ने तलाश शुरू की। इससे पहले पुलिस कह रही थी कि कोहरे के चलते तलाश मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंदौली तक ऐसे पहुंचे व्यवसायी
एत्मादपुर से व्यवसायी के अपहरण के बाद उन्हें कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे ले जाया गया। माना जा रहा है कि खंदौली इंटरचेंज पर एक्सप्रेस वे से कार उतरी। यहां से अलीगढ़ मार्ग पर ले जाया गया। फिर खंदौली के पड़ाव चौराहा से मई रोड की ओर गए। यहीं पर थोड़ी दूरी पर शव मिला।
डीआईजी ने लगाई एसओ की क्लास
खंदौली। बुधवार की सुबह डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह थाना खंदौली पहुंचे। कार का मुआयना करने को डीआईजी ने एसओ खंदौली से चाबी मांगी। वे इधर-उधर झांकने लगे। बोले, चाबी तो मृतक के परिवारीजन ले गए। इस पर डीआईजी ने एसओ की क्लास लगा दी।

इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिरोही हटाए
एत्मादपुर। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने होटल और पेट्रोल पंप कारोबारी व पूर्व सैन्य अधिकारी अनेक सिंह सिकरवार हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर बाह से ब्रह्म सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed