फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The income tax department will issue a notice to the builder

बिल्डर को नोटिस जारी करेगा आयकर विभाग

Tue, 20 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The income tax department will issue a notice to the builder
income tax department

विज्ञापन
कालेधन की पोल खुलने के डर से नोएडा के बिल्डर ने भले ही 80 लाख की लूट के मामले में सिपाहियों के खिलाफ  केस दर्ज न कराया हो, लेकिन उसे पूरी रकम का हिसाब देना पड़ेगा। आयकर विभाग ने उसे नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस से पूरे केस की डिटेल मांगी गई है। पुलिस ने बिल्डर के नाम, पते, फोन नंबर समेत पूरे घटनाक्रम की मौखिक जानकारी विभाग को दे दी है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिल्डर को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि उस पर 80 लाख रुपये की रकम कहां से आई, वह इन्कम टैक्स रिटर्न दाखिल करता है या नहीं। अगर करता है तो उसकी फाइल देखी जाएगी। इसके अतिरिक्त यह भी मालूम किया जाएगा कि 80 लाख रुपये जमा कराने के लिए कानपुर में किस बैंक में जा रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि सिपाहियों ने उसे 60 लाख रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

उससे मालूम किया जाएगा कि उसने यह रकम जमा कराई या नहीं। अगर कराई तो कहां, आयकर विभाग को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार है। जैसे ही एफआईआर होगी, वैसे ही इसकी कापी के साथ बिल्डर को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed