फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The groom asked for another car, the run-up to the Ascendant

एक और दूल्हे ने मांगी कार, लग्न पर हुआ फरार

Wed, 30 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The groom asked for another car, the run-up to the Ascendant
दुल्हन के पिता को घर से लौटाया, थाने में दी तहरीर 
बेटी की शादी करने का पिता का सपना पूरा न हो सका। लग्न पर ससुरालियों ने तीन लाख रुपये और कार की मांग कर दी। पिता के काफी समझाने पर भी नहीं माने। दूल्हा भी घर से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

थाना छत्ता क्षेत्र निवासी संजय (परिवर्तित नाम) एक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। संजय ने बेटी का रिश्ता दो साल पहले एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय किया था। संजय ने बताया कि तीन दिसंबर की शादी तय हुई। 29 नवंबर को लग्न सगाई का कार्यक्रम था। संजय के परिवारीजन मंगलवार को लग्न लेकर युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि दूल्हा घर से भाग गया। जब इस बारे में उसके घरवालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि तीन लाख रुपये और कार चाहिए। जब तक दहेज नहीं देते तब तक दूल्हा नहीं आएगा। संजय ने कहा कि एक लाख नगद और एक लाख का सामान रिश्ता तय करते समय दिया था। बीच-बीच में भी कई बार सामान देते रहे। इसके बावजूद इस मांग का क्या मतलब है। इस पर ससुरालियों ने तीन दिसंबर को बारात लाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को सूचना दी। दूल्हे और उसके परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

दुल्हन के नहीं रुक रहे आंसू 
पिता ने पाई-पाई करके रकम जुटाई। शादी की तैयारी पूरी की। अब ससुरालियों की मांग से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। दुल्हन के हाथों में मेंहदी लग चुकी है। रिश्तेदार घर आ चुके हैं। मैरिज होम और हलवाई भी बुक कर चुके हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें। उधर, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवारीजनों का कहना है कि अब उनकी बेटी से कौन शादी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पहला नहीं है मामला
शादी से पहले कार मांगने का मामला शहर में पहला नहीं है। न्यू आगरा क्षेत्र की युवती की शादी ताजगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी। लग्न सगाई के बाद दूल्हे के घरवालों ने कार की मांग की थी। मना करने पर दूल्हा घर छोड़कर भाग गया था। इस पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed