{"_id":"e9eac49d5d4767362ac440d37f4662e8","slug":"the-five-year-old-neighbor-of-the-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम पड़ोसी युवक ने पांच साल की बच्ची को हवस का शिकार बना दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसकी मां को पता चला। उसने बताया कि घर के ही दूसरे हिस्से में रहने वाले युवक ने यह करतूत की है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को सुबह जब उसकी मां नहला रही थी, तब वह रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि अंकल ने उसके साथ कल ( मंगलवार शाम ) गंदी बात की थी। लड़की का परिवार और आरोपी युवक एक ही घर के अलग-अलग हिस्से में किराए पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
किशोरी के अपहरण का प्रयास पिता पर खौलता पानी डाला
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ही 15 वर्षीय किशोरी का एक स्कूल के दो सिक्योरिटी गार्ड ने अपहरण का प्रयास किया। उसके पिता का आरोप है कि मंगलवार शाम दोनों घर से ही उसकी बेटी को उठा ले जा रहे थे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। रसोई में गैस पर पानी गर्म किया जा रहा था। आरोप है कि उन्होंने बर्तन उठाकर उन पर पानी फेंक दिया। वे झुलस गए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके बाद लड़की के पिता ने केस दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।