{"_id":"372edc62efcc70f8840204e0a92047ce","slug":"the-dead-body-thrown-on-the-railway-track-operator-dhaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबा संचालक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 15 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में ढाबा संचालक नरेंद्र की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। नरेंद्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे। घटना की जानकारी पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। परिवारीजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
सैंया निवासी नरेंद्र (38) पुत्र ताराचंद कस्बा चौराहे पर ढाबा चलाते थे। उनके मोबाइल पर गुरुवार तड़के तकरीबन तीन बजे किसी ने फोन किया। फोन पर बात करने के बाद नरेंद्र शौच के लिए चला गया। काफी देर बाद भी जब वह लौटकर नहीं आया तो पत्नी शांति देवी ने फोन किया। मगर, कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह तकरीबन सात बजे लोगों ने जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पर परिवारीजन आ गए। परिवारीजनों ने बताया कि नरेंद्र के हाथ-पैर बंधे थे। शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ था। रेलवे लाइन के पास कुछ दूरी पर झाड़ियों में खून बिखरा था। लोगों का कहना था कि हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंका गया है। सूचना मिलने पर थाना सैंया पुलिस पहुंची। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। वे शव को उठाकर ले गए। सपा नेता नरेंद्र बघेल सहित अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। परिवारीजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। रंजिश से इनकार किया है। एसपीआरए बबीता साहू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।