{"_id":"57af64114f1c1bc330ee45f1","slug":"teenager-accused-of-rape-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को चारों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया।
बता दें, एत्माद्दौला क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे घर के पास स्थित दुकान से लौट रही थी। रास्ते में नगला मोहनलाल निवासी बिट्टू, कलुआ, गटुआ उर्फ कन्हैया और गोपाल उसे अगवा कर एक खंडहर मकान में ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवारीजनों के आने पर युवक भाग निकले। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कन्हैया को पकड़ लिया था। शनिवार सुबह रामबाग चौराहे के पास से मुख्य आरोपी बिट्टू, कलुआ और गोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया।