{"_id":"5a771ace4f1c1b1d368b887c","slug":"teacher-raped-by-school-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बहाने से 11वीं की छात्रा को होटल में ले गया टीचर, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस बहाने से 11वीं की छात्रा को होटल में ले गया टीचर, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक शिक्षक ने 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिक्षक छात्रा को आईटीआई कॉलेज में प्रवेश दिलाने के बहाने होटल में ले गया। छात्रा के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात शनिवार दोपहर की है। ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11वीं में पढ़ती है। वह आईटीआई कॉलेज में प्रवेश लेना चाहती थी।
मूलरूप से इटावा के पुरा दगाली थाना, गांव पछाय निवासी संत कुमार, नगला अजीता, जगदीशपुरा स्थित एक आईटीआई कॉलेज में शिक्षक है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संत कुमार मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। इसी कारण उसकी जान पहचान हो गई। संत कुमार ने उससे कहा था कि वह आईटीआई कॉलेज में साझीदार है।
कॉलेज में शिक्षण कार्य भी करता है। वह उसका भी प्रवेश दिला देगा। शनिवार को अपने साथ फार्म भरवाने ले जाने की कहकर ले गया। ताजनगरी स्थित फेस-वन स्थित एक होटल ले जाकर कमरा नंबर 105 में ले आया।
एक फाइल ढूंढने के बहाने कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी पिटाई की और धमकी दी। इसके बाद छात्रा को कमरे में छोड़कर भाग गया।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। देर शाम मां-बेटी ने थाने में तहरीर दी। एसओ थाना ताजगंज ने बताया कि धारा 376, 323, 504 और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार को आरोपी संत कुमार को पकड़ लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। होटल में कमरा लेने से पहले अपनी आईडी जमा करानी होती है।
पुलिस का कहना है कि होटल कर्मियों ने पूछताछ नहीं की। कमरा बुक कर लिया गया। छात्रा को लेकर जाने के बाद भी पूछताछ नहीं की।