{"_id":"24fa09570de08663cd971645186599e7","slug":"tantpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांतपुर में पुलिस का विरोध, जाम लगाकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांतपुर में पुलिस का विरोध, जाम लगाकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में अवैध रूप से लगाए गए पटाखा बाजार में विस्फोट से मजदूर युवक पिंटू के जिंदा जल जाने से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर जाम लगा दिया। मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। दुकानदारों का कहना था कि थाना बसई जगनेर पुलिस ने घने बाजार में पटाखे की अस्थाई दुकानों को मंजूरी क्यों दी। तीन घंटे तक चले विरोध के बाद अधिकारियों ने मुआवजा देने और पटाखा विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
दिवाली पर तांतपुर में सब्जी मंडी में पुलिस ने ही पटाखों की दर्जनभर से अधिक ठेले लगवाई थीं। सुबह जींदपुरा का पिंटू खरीदारी करने बाजार में पहुंचा था। तभी पटाखों में आग लग गई। आधा दर्जन ठेलों पर रखे पटाखों में धमाके होने पर लोग जान बचाने को भागने लगे। बाजार में चीखपुकार मच गई। पिंटू को बचाया नहीं जा सका। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाई। लोगों में आक्रोश फैल गया। लक्ष्मण सेना के रामनाथ सिकरवार और संजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। मृतक के परिवारीजनों को मुआवजे की मांग की। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाया। अधिकारियों से भी तीखी नोकझोंक हो गई। शाम साढ़े चार बजे अधिकारियों ने मृतक के परिवारीजनों को किसान बीमा दुर्घटना योजना से पांच लाख रुपये मुआवजा दिलवाने और तत्काल मदद देकर लोगों को शांत किया।
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग
फतेहपुरसीकरी में बुधवार की रात को बाईपास मोड़ पर रवि कुमार की स्पेयर पार्ट्स की दुकान आग लग गई। रवि लक्ष्मी पूजन के बाद दुकान बंद करके चला गया था। लपटें उठने पर आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। हजारों का नुकसान बताया गया है। वहीं दो स्थानों पर भूसे की बुर्जी बिटौरों में आग लग गई।