फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tanjeel ahmad

खुफिया एजेंसी ने की होटल मालिक से एक घंटे पूछताछ

Sun, 10 Apr 2016 02:04 AM IST
खुफिया एजेंसी ने की होटल मालिक से एक घंटे पूछताछ
खुफिया एजेंसी ने की होटल मालिक से एक घंटे पूछताछ Updated Sun, 10 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
tanjeel ahmad
खुफिया एजेंसी ने की होटल मालिक से एक घंटे पूछताछ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड के खुलासे के लिए यूपी में अलर्ट किया गया है। डीजीपी जावीद अहमद ने शूटर मुनीर के रिश्तेदार और परिचितों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात को मुरादाबाद पुलिस ने नाई की मंडी स्थित होटल हाजी में दबिश देकर छह युवकों को पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि होटल से पकड़े गए युवक मुनीर के रिश्तेदारों और परिचितों के संपर्क में थे। जिस कलुआ ने होटल में अपनी आईडी पर कमरा बुक कराया था वह नहीं मिला है। उसकी तलाश भी की जा रही है। 
विज्ञापन

बता दें, शुक्रवार रात को पुलिस नाई की मंडी में मोहम्मद सोहेल कुरैशी के होटल हाजी पर पहुंची थी। एक युवक भी पुलिस के साथ था। पुलिस टीम में चार एसआई, आठ कमांडो और छह सिपाही शामिल थे। जीप और बाइक से भी पुलिस कर्मी गए थे। होटल को घेर लिया गया। रिसेप्शन पर टीवी देख रहे दो युवकों को पहले पकड़ा। बाद में कमरा नंबर 108 में ठहरे चार युवक पकड़ लिए। इसके बाद पुलिस उन्हें गोपनीय स्थान पर ले गई। 
विज्ञापन

होटल में मुरादाबाद के सिरसखेड़ा निवासी कलुआ पुत्र शाहिद ने कमरा बुक कराया था। वह 17 मार्च से छह युवकों के साथ रुका हुआ था। चार अप्रैल की रात वह अपनी सगाई होने की बात कहकर होटल से चला गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सिरसखेड़ा भी शूटर मुनीर के गांव सरसपुर के नजदीक है। बताया जा रहा है कि मुनीर के परिचित होटल से पकड़े गए युवकों के संपर्क में थे। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्थानीय पुलिस ने जानकारी होने से भी इंकार कर दिया। होटल से युवकों के पकड़े जाने की जानकारी पर खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई हैं। शनिवार दोपहर को होटल मालिक सोहेल कुरैशी से खुफिया एजेंसी ने एक घंटे तक पूछताछ की। कमरा भी चेक किया गया। 
होटल में एक की आईडी 
होटल मेें कलुआ ने अपना मतदाता पहचान पत्र की फोटोकॉपी दी थी। बाकी युवक बिना कोई नाम पता बताए ही रह रहे थे। होटल कर्मचारियों के पास भी अन्य युवकों के नाम नहीं हैं। 
फोन करके ली जानकारी
होटल से अपने साथियों के पकड़े जाने की जानकारी पर कलुआ और उसके रिश्तेदार आशिफ ने होटल मालिक से फोन पर ली। होटल मालिक ने उसे आगरा आने को कहा तो फोन काट दिया। 

‘भूसा कारोबारी बताया’
होटल मालिक सोहेल कुरैशी का कहना है कि कलुआ ने खुद को भूसा कारोबारी बताया था। डेढ़ साल से वह होटल में आ रहा था। अक्सर वह 15-15 दिन रुकने के बाद चला जाता था। 
कागज पर हिसाब 
सूत्रों ने बताया कि होटल से एक कागज मिला है, जिस पर कलुआ ने अपना हिसाब किताब लिख रखा है। इसमें 21 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक का हिसाब लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed