{"_id":"5727a4ea4f1c1bce725cd008","slug":"suspended-policeman-gang-looted-17-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त सिपाही के गैंग ने लूटा था 17 लाख कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्खास्त सिपाही के गैंग ने लूटा था 17 लाख कैश
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 03 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 सर्विस रोड पर होटल भावना पैलेस के पास 28 मार्च को गुलाटी एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड (जीएपीएल) के मैनेजर और कैशियर से 17 लाख कैश लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बर्खास्त सिपाही देवेंद्र के गैंग के सदस्यों ने वारदात की थी। बदमाशों से लूट के रुपयों से खरीदी स्कॉर्पियो, इंडिगो, विक्रांता बाइक और एक्टिवा स्कूटर के अलावा 2.15 लाख रुपये, अपाचे बाइक भी बरामद की है।
गिरफ्तार बदमाशों में नीरज उर्फ नरेंद्र भप्पाड़ी (निवासी ग्राम राल, थाना वृंदावन, मथुरा), अजय (निवासी ग्राम खोड़ा मडका, थाना सहपऊ, हाथरस), पवन (निवासी सादाबाद), संजय चाहर (निवासी बाग फरजाना ), दिनेश दीक्षित (निवासी नगला पदी), सलीम (निवासी जवां, इगलाश , अलीगढ़), सोनू (निवासी तिमरली, थाना मुरसान, अलीगढ़) हैं। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश तीन साल पहले जीएपीएल कंपनी में चालक था। उसे कैश के बार में जानकारी थी। संजय चाहर से उसकी पहचान थी। दोनों ने लूट की साजिश की। उन्होंने बर्खास्त सिपाही के गैंग के सदस्य नीरज से संपर्क किया। रेकी के बाद नीरज ने साथी पवन और अजय के साथ वारदात की। नीरज पर मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। संजय चाहर 2010 में मऊ रोड पर छात्र नेता की हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसके खिलाफ मथुरा और फीरोजाबाद में मुकदमे दर्ज हैं।
देवेंद्र ने कागारौल में लूटे थे 50 लाख
एसओ न्यू आगरा थाना ने बताया कि देवेंद्र ने नीरज के साथ कागारौल में 50 लाख की लूट की थी। दोनों पर 15-15 हजार का इनाम था। नीरज ने एक साल पूर्व राया, मथुरा में गैस गोदाम का कैश लूटा था। इस मामले में उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
चेकिंग के बावजूद भाग गए मथुरा
वारदात के बाद अपाचे बाइक सवार नीरज ने पवन को उतार दिया। ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक की असली नंबर प्लेट लगवाई। फिर वह और अजय मथुरा भाग गए। रास्ते में नीरज ने पांच लाख बैग से पहले ही निकाल लिए थे, जबकि बाकी के 12 लाख का बंटवारा किया गया था।
पशु व्यापारी से लूटते 30 लाख
एसएसपी ने बताया कि नीरज ने अछनेरा के एक पशु व्यापारी से 30 लाख लूटने की योजना बनाई थी। अलीगढ़ के सलीम ने पशु व्यापारी की रेकी की थी। इसमें अलीगढ़ का सोनू भी शामिल था। सोमवार को वारदात की योजना थी।