{"_id":"59e4cbf54f1c1bd0538b7db9","slug":"sub-inspector-in-agra-found-without-ticket-in-taj-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बेटिकट पकड़ा गया दरोगा, मजिस्ट्रेट के सामने कहने लगा ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में बेटिकट पकड़ा गया दरोगा, मजिस्ट्रेट के सामने कहने लगा ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। वाणिज्य विभाग के साथ हुई चेकिंग में सैंया में तैनात दरोगा को भी बेटिकट पकड़ा गया। दरोगा ने भागने की कोशिश की तो रेलवे कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने अनियमित यात्रा और बेटिकट यात्रा करने वाले एक सौ से ज्यादा यात्रियों से जुर्माना वसूला।
बताया गया है कि रेलवे मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम और आरपीएफ के साथ सुबह 11 बजे से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन और स्टेशन पर सघन चेकिंग की।
इसमें एक सौ से ज्यादा यात्रियों को अनियमित यात्रा और बेटिकट पकड़ा गया। सैंया थाने में तैनात एक दरोगा भी ताज एक्सप्रेस में बेटिकट सफर कर रहे थे। उन्हें रोका गया तो उन्होंने रौब गालिब करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर मजिस्ट्रेट ने दरोगा को पकड़कर लाने के निर्देश दिए। आरपीएफ ने अन्य यात्रियों के साथ ही दरोगा को भी कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जुर्माना भरकर पीछा छुड़ाना पड़ा। वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है।