{"_id":"5a74a06b4f1c1ba4268b810a","slug":"student-of-class-nine-murder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 9 के छात्र की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, साथी छात्रों पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा 9 के छात्र की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, साथी छात्रों पर शक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र आसिफ खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सेवला स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र आसिफ खान (15) की शुक्रवार दोपहर उसी की स्कूल बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
वह ककुआ स्थित घर से पास के भाहई गांव में कोचिंग के लिए जा रहा था। उसका शव ककुआ-भाहई के बीच नाले के पास सरसों के खेत में मिला।
पुलिस को शक है कि वारदात कक्षा नौ में ही पढ़ने वाले उसी के साथी ने अंजाम दी है। दोनों कोचिंग साथ जाते थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आसिफ के पिता सलीम का ककुआ में पुलिस चौकी के पास बैंड है। थोड़ी ही दूरी पर मकान है। आसिफ दोपहर दो बजे घर पहुंचा था। साढ़े तीन बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए भाहई गांव में महेंद्र कोचिंग सेंटर पर जा रहा था।

गांव का ही रहने वाला एक छात्र उसके साथ था। चार बजे ककुआ के पूर्व प्रधान शीतल के खेत में उसकी साइकिल खड़ी नजर आने पर वहां मौजूद लोग चौंक गए।
उन्होंने अंदर खेत में देखा तो उसका शव मिला। गले में स्कूल बेल्ट का फंदा था। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो उसके साथ कोचिंग जाने वाला छात्र भी कोचिंग सेंटर नहीं पहुंचा है।
एसपी पश्चिमी अखिलेश नारायण ने बताया कि पुलिस उस छात्र से पूछताछ कर रही है। अभी पूछताछ के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।