फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Made Convent Teacher Fake Id Write Escort Service On Porn Website

एस्कॉर्ट सर्विस लिखकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला महिला का नंबर, तनाव में आई शिक्षिका

Tue, 05 Jan 2021 03:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Jan 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Student Made Convent Teacher Fake Id Write Escort Service On Porn Website
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। उनका मोबाइल नंबर और फोटो एडिट करके भी डाल दी। इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं। मोबाइल नंबर एक पॉर्न वेबसाइट पर भी डाल दिया। दो महीने पहले शिक्षिका पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए। शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। दो महीने से उनके मोबाइल पर अंजान लोगों के कॉल आ रहे थे। लोग उनसे अश्लील बात करते थे। उनके बारे में गलत-गलत बोलते थे। इस पर शिक्षिका परेशान हो गईं, वह तनाव में रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश किए गए। साइबर सेल को पता चला कि शिक्षिका का मोबाइल नंबर और फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला गया था। इसके साथ एक पॉर्न वेबसाइट पर भी नंबर दिया गया। उन्हें एस्कार्ट सर्विस के लिए बताकर 1500 रुपये रेट भी लिखा गया है। इस कारण लोग कॉल कर रहे थे। 

पुलिस ने फेसबुक से आईडी बनाने वाले की जानकारी मांगी। इसमें बालूगंज के एक 17 वर्षीय किशोर के बारे में पता चला। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। किशोर 11वीं का छात्र है। पहले शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। दो महीने ट्यूशन पढ़ने के बाद छोड़ दिया था। इस दौरान शिक्षिका का मोबाइल नंबर ले लिया था।


उनकी फेसबुक से फोटो लेने के बाद अपने रिश्तेदार लाला ठाकुर की मदद से एडिट कर दिया। इसके बाद फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाल दिया। वहीं पोर्न वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

शिक्षिका के प्रति आकर्षित था छात्र 
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि छात्र शिक्षिका के प्रति आकर्षित होने लगा था। वह पहले उनके स्कूल में ही पढ़ता था। मगर, बाद में स्कूल छोड़ दिया। स्कूल छूटने पर शिक्षिका से पढ़ने की कोशिश की। इसलिए ट्यूशन लगा लिया। शिक्षिका दोगुनी उम्र की थी। इसके बावजूद वह उनके प्रति आकर्षित था। शिक्षिका ने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया। इस पर वो ट्यूशन छोड़कर चला गया। बाद में उनके नंबर और फोटो का गलत प्रयोग किया। बेटे की गलती पर परिजन भी माफी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed