फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student in agra kidnapped by finance company employee

आगरा में दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, घर से उठा ले गए कार सवार

Mon, 04 Sep 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 04 Sep 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
student in agra kidnapped by finance company employee
सौरभ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को दिनदहाड़े 12वीं के छात्र के अपहरण से सनसनी फैल गई। एक कार में सवार होकर आए करीब पांच छह लोग छात्र को तमंचे की नोंक पर उसके घर से उठा ले गए। घरवालों ने मामले में फाइनेंस कर्मियों पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में सिकन्दरा के शास्त्रीपुरम में दोपहर को छात्र सौरभ अपने घर पर था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर पांच छह लोग आए और तमंचा तानते हुए सौरभ को कार में डालकर ले गए। 
विज्ञापन


छात्र के अपहरण की खबर में सरसनी फैल गई। सौरभ की मां ने बताया कि उसके पिता ने एक फाइनेंस कंपनी से 30 हजार का फाइनेंस कराया था। कई महीने से सौरभ के पिता उसकी किश्त नही भर पाए। ऐसे में फाइनेंसकर्मी उसके बेटे को उठाकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में छात्र के घरवालों ने अपहरण की तहरीर दी है। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed