{"_id":"59a4353a4f1c1bad018b45ab","slug":"student-in-agra-brutally-beaten-by-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कक्षा छह के छात्र से बेरहमी, फर्श पर पटका और डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में कक्षा छह के छात्र से बेरहमी, फर्श पर पटका और डंडे से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लोहामंडी थाना के सामने स्थित रत्न मुनि जैन इंटर कालेज के शिक्षक पर कक्षा छह के छात्र ललित की पिटाई लगाने का आरोप है। परिवारीजनों का कहना है कि शिक्षक ने ललित को फर्श पर पटक दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो डंड से भी पिटाई लगाई।
ललित बेहोश हो गया। यह देखकर स्कूल प्रशासन के लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। घटना की जानकारी पर आए परिवारीजनों ने स्कूल में हंगामा किया। थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि आगरा में राज नगर, लोहामंडी निवासी राजकमल फर्नीचर का काम करते हैं। उनका बेटा ललित (12) सोमवार को स्कूल गया था। उसकी मां सुनीता का आरोप है कि पांचवें पीरियड में ललित टायलेट के लिए गया था। हॉल की तरफ कुछ बच्चों को ड्रेस का वितरण किया जा रहा था। यह देखकर वह भी हॉल की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन
उसके साथ ही साथी छात्र सुमित, विकास भी थे। तभी शिक्षक प्रहलाद शर्मा आ गए। यह देखकर सभी कक्षा में आ गए। आरोप है कि शिक्षक कक्षा में आकर छात्रों का नाम पूछने लगे। कुछ छात्रों ने बता दिया। इस पर सुमित और विकास की पिटाई लगा दी। बाद में ललित को पकड़ लिया। उसे बेंच से उठाकर फर्श पर पटक दिया। डंडे से भी पीटा। इससे ललित की हालत बिगड़ गई।

कई और छात्र पहुंचे थाने
उसे जयपुर हाउस स्थित एक क्लीनिक पर उपचार कराया गया। स्कूल ले आए। छुट्टी के बाद घर पहुंचे कुछ छात्रों ने घटना की जानकारी मां को दी। इस पर बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई। छात्र की मां ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी का कहना है कि शिक्षक प्रहलाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
कालेज प्रिंसिपल डा. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि वह मीटिंग में फिरोजाबाद गए थे। छात्रों में झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। इस पर शिक्षक ने डांट दिया था। थाने पर कई और छात्र पहुंच गए। उनका कहना था कि शिक्षक ने पहले भी कई छात्रों से मारपीट की है। मगर, स्कूल से निकाले जाने के डर से कोई शिकायत नहीं करता।