फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strangulation murder of a middle-aged in house sleeping

घर में सोते अधेड़ की गला दबाकर हत्या

Wed, 18 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 18 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strangulation murder of a middle-aged in house sleeping
सदर के नगला जस्सा में सोमवार रात रतिराम (45) की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन पर भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया था। मंगलवार को चारपाई पर खून से लथपथ उनका शव मिला। घरवालों ने भरतपुर के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

रतिराम कोटली बगीची स्थित टिंचर-जिंजर के ठेके पर नौकरी करता था। उसके तीन बेटे हैं। पत्नी रेखा ने बताया कि रतिराम रात तकरीबन नौ बजे घर आए थे। कुछ देर बाद ही भरतपुर के हीरादास का नगला निवासी उनका मित्र राम सिंह पहुंच गया। वह कुछ देर में आने की कहकर राम सिंह के साथ तीन हजार रुपये लेकर चले गए। रेखा का कहना है कि तबियत खराब होने के कारण वह दवा खाकर सो गई। रात में पति कब घर आए पता नहीं चला। सुबह साढ़े छह बजे पति की चारपाई के पास गई तो वहां खून पड़ा था।
विज्ञापन

चादर हटाकर देखा तो खून से लथपथ उनकी लाश पड़ी थी। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंची। घरवालों ने बताया कि रतिराम ने राम सिंह के गांव में क्षेत्र की एक लड़की की शादी तीन साल पहले कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी शादी में दस हजार रुपये के लेन-देन को लेकर राम सिंह से विवाद चल रहा था। आशंका जताई कि इसके चलते उसकी हत्या की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाना आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घर में हत्या की जानकारी सुबह हुई, जबकि रात में किसी को पता नहीं चला। पत्नी और बेटी भी दूसरी चारपाई पर पास ही सो रहे थे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed