फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF was put in search of Manoj

मनोज की तलाश में एसटीएफ लगाई गई

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
STF was put in search of Manoj
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रिफाइनरी से की गई सौ करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल की तलाश में मथुरा पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई है। अब तो आला अफसर भी कहीं न कहीं यह मान रहे हैं कि पुलिस ने ठीक से काम नहीं किया, वरना वह कब का सलाखों के पीछे होता। पुलिस की इस ढिलाई को देखते हुए अब इस केस में एसटीएफ को लगाने का फैसला लिया गया है। इसमें आगरा क्राइम ब्रांच की मदद भी ली जाएगी। डीआईजी खुद पूरे मामले की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

मथुरा पुलिस के पास मनोज गोयल के सभी ठिकानों की जानकारी है। उसके मोबाइल नंबर हैं। उसके रिश्तेदारों और दोस्तों की डिटेल है। यह भी मालूम है कि वह मुकदमे में फंसने पर कहां कहां छिपता है। इसके बावजूद उसका हाथ न आना तमाम सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने उसके आधे से ज्यादा ठिकानों पर तो दबिश ही नहीं दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्विलांस पर लगाने के लिए उसके मोबाइल का पुराना नंबर दिया गया जबकि केस में नाम आते ही उसने सिम बदल लिया था। सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि उसके वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी नहीं दी गई। साफ लग रहा है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उतनी गंभीर नहीं हुई जितनी जरूरत थी। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मथुरा पुलिस के इस रवैये को देखते हुए अब एसटीएफ की मदद ली जाएगी। इसके लिए आला अफसरों ने एसटीएफ को मौखिक तौर पर बता भी दिया है। लिखित आदेश होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed