{"_id":"9abc605221277d0de96bad5ca2746038","slug":"ssp-preetinder-singh-take-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कौन पर सस्पेंस खत्म प्रीतिंदर सिंह ने लिया चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी कौन पर सस्पेंस खत्म प्रीतिंदर सिंह ने लिया चार्ज
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के नए एसएसपी पर 24 घंटे के जबरदस्त सस्पेंस के बाद आखिर डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने ही चार्ज ले लिया। नोएडा से आए नए कप्तान ताजनगरी के लिए ट्रिपल टी का फार्मुला लेकर आए। उन्होंने टूरिस्ट, टूरिज्म और ट्रैफिक को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा, ताजमहल समेत कई एतिहासिक विरासतों वाले इस शहर में आने वाले हर टूरिस्ट को सुरक्षा का अहसास कराया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
चार्ज लेने के बाद पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू उन्होंने बताया कि पटियाला गवर्नमेंट कालेज से एमबीबीएस किया है। वह वर्ष 2004 बैच के आईपीएस हैं। आईपीएस बनने के बाद सबसे पहले आगरा में ही एएसपी रहे। इसके बाद लखनऊ, सोनभद्र, ललितपुर, बागपत, सीतापुर, गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में एसपी और एसएसपी रहे। इन 10 सालों में आगरा बहुत बदल गया है। उन्होंने कहा कि यहां टूरिस्ट थाना है, इसमें भी सुधार किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस लोकल इंटेलीजेंस पर निर्भर नहीं है। उसका अपना नेटवर्क है। डा. सिंह ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा का अहसास कराना ही पुलिस का काम है। इस मौके पर एसपी सिटी आरके सिंह, एसपी प्रोटोकाल अशोक त्रिपाठी, एएसपी अखिलेश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आते ही अपराध समीक्षा
नवागत एसएसपी ने पुलिस लाइन में दोपहर तीन बजे जिलेभर के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने थानावार अपराधों के बारे में जानकारी ली। हत्या और जघन्य वारदात के मामलों की प्रगति के बारे में पूछा। इसके बाद ईद और गणेशोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की।
अटकलों पर लगा विराम
20 सितंबर को प्रीतिंदर सिंह का नोएडा एसएसपी से आगरा एसएसपी और राजेश डी. मोड़क का आगरा एसएसपी से 38 वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ सेनानायक पद पर तबादला हुआ था। प्रीतिंदर को चार्ज लेने के लिए मंगलवार को आना था लेकिन पता चला कि वे बीच रास्ते से नोएडा लौट गए। इसके बाद तरह तरह की अटकलें शुरू हो गई। उनके चार्ज लेते ही इन पर विराम लग गया।