फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp supporters fought with inspecter

सपा नेता के समर्थकों ने की इंस्पेक्टर से हाथापाई

Tue, 29 Sep 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 29 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
sp supporters fought with inspecter
बरहन रोड पर बीडीसी प्रत्याशी और सपा नेता मनोज कुलश्रेष्ठ के काफिले में शामिल समर्थकों ने वाहन रोकने पर सीओ एत्मादपुर अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर राजा सिंह के साथ अभद्रता की। आरोप है कि इंस्पेक्टर से हाथापाई तक की गई। बलपूर्वक उन्हें खदेड़ते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभद्रता और आचार संहिता उल्लंघन का मामले दर्ज किए हैं। काफिले में शामिल तीन गाड़ियों को सीज किया है।
विज्ञापन

सपा नेता मनोज काफिले के साथ सोमवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे बीडीसी पद के लिए नामांकन करने बरहन से एत्मादपुर जा रहे थे। तभी एक घटना के बाद बरहन रोड जा रहे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह उधर से गुजरे। उन्होंने काफिले में शामिल अधिक संख्या में वाहन देख सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ और इंस्पेक्टर ने हाइवे के पास काफिले में शामिल कार रोकी तो उसमें सवार व्यक्ति व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर कर दी। आरोप हाथापाई का भी है। हंगामे के बाद बुलाई गई फोर्स ने बलप्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। सीओ ने बताया कि कार सवार पंकज अग्रवाल और उसके साथियों ने इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता की थी। वहीं पंकज कमलानगर के एक अस्पताल का संचालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री भी पहुंचीं थाने
पंकज अग्रवाल के पकड़े जाने की सूचना पाकर भाजपा पार्षद दल की नेता कुंदनिका शर्मा भी एत्मादपुर थाने आ गईं। उन्होंने सीओ से बताया कि पंकज सपा नेता के काफिले में शामिल नहीं थे। उन्होंने पंकज को अपनी पार्टी का पदाधिकारी बताया। इससे पहले पकड़े गए पांच कार्यकर्ताओं को छुड़ाने सपा नेता महाराज सिंह धनगर, नितिन कोहली, उमेश उर्फ नॉटी थाने पहुंचे पर पुलिस ने उनकी एक न सुनी। किसी को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता तो पुलिस ने की
मेरे करीबी और परिचित के साथ पुलिस वालों ने ही अभद्रता की। एक किशोर को पीटा भी। कोई व्यक्ति मेरे साथ वाहन में सवार होकर नहीं चल रहा था।
मनोज कुलश्रेष्ठ, बीडीसी प्रत्याशी
समर्थक किसके, जांच होगी
वाहनों में चल रहे समर्थक किस प्रत्याशी के साथ थे, इसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा। क्योंकि वाहनों पर कोई पोस्टर-बैनर नहीं लगा था।
अखिलेश भदौरिया, सीओ एत्मादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed