फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son of sub inspector attacked the policemen in Agra

दरोगा के बेटे ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार, चेकिंग के लिए रोकने पर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 09 Apr 2018 12:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Apr 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
son of sub inspector attacked the policemen in Agra
up police - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कालिंदी विहार में शनिवार रात को दरोगा के बेटे ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा करने पर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। सिपाहियों ने भागकर खुद को बचाया। कार पुलिस की जीप से टकरा गई। 
विज्ञापन


इसमें कार सवार तीन युवक और दो सिपाही घायल हो गए। कार सीज करने पर दरोगा और परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से खींचतान और गालीगलौज की। उन पर हमला भी बोल दिया। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में दरोगा सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। कार सवार नशे में पाए गए। 

शनिवार रात 12 बजे कालिंदी विहार में 80 फुटा रोड पर एत्माद्दौला थाने के दरोगा कुंवरपाल और अश्वनी कुमार सहित 7-8 पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने एक कार को रुकने का इशारा किया। मगर, कार चला रहे युवक ने स्पीड बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

son of sub inspector attacked the policemen in Agra
कार की टक्कर से बिखरा खाना - फोटो : अमर उजाला
सामने आने पर युवक ने कार पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। कार अनियंत्रित हो गई और वहां खड़ी पुलिस जीप से टकरा गई। 

जीप में बैठे सिपाही रामस्वरूप और लल्लू सिंह घायल हो गए। कार सवार तीन युवक भी घायल हो गए। कार में फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने में तैनात दरोगा लक्ष्मीराज का बेटा यतेंद्र, देवराज (ग्रीन पैलेस कालोनी, नगला मोहनलाल) सहित उनका परिचित कुलदीप त्यागी (ट्रांस यमुना कालोनी) सवार थे। कार यतेंद्र चला रहा था। 

कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने ने कार को सीज कर दिया। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ ही देर में दरोगा लक्ष्मीराज सिंह, उनकी पत्नी कुसुम और बेटी राजकुमारी परिवार के लोगों के साथ पहुंच गई।

son of sub inspector attacked the policemen in Agra
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उक्त लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज और खींचतान की, जिससे दरोगा कुंवरपाल की वर्दी का शोल्डर टूट गया। घायल पुलिस कर्मियों और युवकों का मेडिकल कराया गया। 

इस मामले में दरोगा कुंवरपाल ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज, जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। 

मुकदमे में यतेंद्र, कुलदीप त्यागी, देवराज, दरोगा लक्ष्मीराज, राजकुमारी और कुसुम को नामजद किया गया है। पकड़े गए यतेंद्र, कुलदीप और देवराज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed