{"_id":"6208deb160a96501cb733408","slug":"son-in-law-shot-dead-mother-in-law-and-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में दामाद का खूनी-खेल: सास और ससुर को उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल में दामाद का खूनी-खेल: सास और ससुर को उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम
Sun, 13 Feb 2022 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरों(कासगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरों(कासगंज)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:06 PM IST
सार
लाल घाट क्षेत्र में दामाद ने अपनी ससुराल में खूनी खेल खेला। पत्नी के ससुराल न आने पर उसने सास और ससुर की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल घाट क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के ससुराल न आने पर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
लाल घाट निवासी रमा पुत्री गोपाल की शादी अमित कुमार निवासी आगरा के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रमा अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर 20 दिन पहले अपने मायके आ गई। अमित ने उसे वापस आने के लिए फोन किया, लेकिन रमा ने वापस आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद अमित बाइक से अपनी ससुराल पहुंच गया और अपनी सास सुमन को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब गोली की आवाज सुनकर ससुर गोपाल वहां आया तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारी।
विज्ञापन
वह जान बचाने के लिए भागे तो उनका पीछा करके दूसरी गोली मारी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दामाद मौके से भाग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर गोपाल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।