{"_id":"8bd39ed430691d30c0a6d27184784685","slug":"son-accidented-in-front-of-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर गुरुवार शाम ट्रांस यमुना कालोनी के सामने आलू से लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घसिटता हुआ चला गया। इसके बाद भी चालक ने ट्रक को नहीं रोका। युवक की मां की चीखपुकार पर राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया। चालक को वाटर वर्क्स चौराहे पर पकड़ लिया। आंखों के सामने बेटे की मौत से कमला देवी सुधबुध खो बैठीं। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
एटा के अलीगंज के गांव ककौड़ा निवासी रघुवीर (30) डेंगू बुखार से पीड़ित था। उसकी मां कमला देवी ने पांच दिन पहले उसे हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम साढ़े चार बजे रघुवीर को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद बस पकड़ने को मां-बेटे सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच फीरोजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने रघुवीर को चपेट में ले लिया। रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई। रघुवीर तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह फैक्ट्री में काम करता था।