फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Software engineer's house robbed of 5.5 million

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर 5.5 लाख की लूट

Wed, 10 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Software engineer's house robbed of 5.5 million
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 इंद्रापुरी स्थित समीर रेजीडेंसी में मंगलवार शाम करीब चार बजे साफ्टवेयर इंजीनियर चेतन चौहान के घर में 5.50 लाख की लूट की गई। दो बदमाशों ने उनकी पत्नी प्रियंका को बंधक बनाकर उनके चार साल के बेटे सक्षम पर तमंचा तान दिया। इसके बाद प्रियंका से चाबी लेकर 45 हजार कैश, पांच लाख के जेवरात और एक  मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन

चेतन चौहान तीन बजे घर से निकले थे। इसके एक घंटे बाद दो बदमाश पहुंच गए। उन्होंने गेट खटखटाया। प्रियंका से कहा कि चेतन से मिलना है। एक बदमाश ने अपना नाम सोनू बताया। जैसे ही प्रियंका ने गेट खोला, उस पर चाकू तान दिया। इसके बाद सक्षम पर तमंचा लगा दिया। प्रियंका को एक कमरे में बंद करके उसके पर्स से चाबियां निकाल लीं।
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि अलमारी से कैश और जेवरात लूटा। करीब 15 मिनट बदमाश रहे। उसे, सक्षम और तीन माह की बेटी पीहू को कमरे में बंद कर गए थे। बकौल प्रियंका, उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आए। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। एएसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
चेतन चौहान की कोठी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसकी फुटेज में तीन बदमाश कैद हुए हैं। दो कोठी के अंदर गए। एक बाहर था। वह सवा चार बजे गेट पर आया। इनके चेहरे पहचानने में मुश्किल हो रही है। अंदर घुसे बदमाशों में एक ने हेलमेट पहन रखा था। एक ने नकाब। बाहर खड़े बदमाश का चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा।

फीरोजाबाद के हो सकते हैं बदमाश
चेतन चौहान के परिवार को शक है कि बदमाश फीरोजाबाद के हो सकते हैं। इसके दो आधार हैं। एक तो बदमाशों की बोली। दूसरा, चेतन का एक साल पहले फीरोजाबाद के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। लूट को उस घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed