फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: docs charging 500 for cutting of naal

500 रुपये दो, तब कटेगा नवजात का नाल

Sun, 04 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
SN: docs charging 500 for cutting of naal
एसएन मेडिकल कालेज पहुंचने वाले मरीजों को न सुरक्षा मिल रही है और न ही सस्ता इलाज। उल्टा मरीज के प्रति संवेदना दिखाने के बजाए उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। इसका खुलासा तीमारदारों की शिकायत के बाद हुआ। आरोप है कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रसव के बाद ही स्टाफ वसूली में जुट जाता है। पहली किस्त के तौर पर नाल काटने के लिए 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। उसके बाद सफाई के लिए 100 रुपये वसूलते हैं। इतना ही नहीं तीमारदारों से मंगाई दवाएं और चिकित्सकीय उपकरण बचने के बाद स्टाफ के लोग उसे ले जाते हैं। कुछ मरीजों ने अमर उजाला को आपबीती सुनाई। रिपोर्टर ने उनकी शिकायत एसएन प्राचार्य तक पहुंचाई है।
विज्ञापन

तीमारदारों की ये शिकायतें
-। नवजात की सफाई, नाल काटने के लिए 600 रुपये ले लिए। शिशु की मौत भी हो गई, फिर भी रुपये वसूले। अच्छी सुविधा सुनकर आए थे, लेकिन बुरा हाल है।
- बसंत लाल, धौलपुर
-। आठ दस्ताने मंगाए, किट भी। बाहर की दवा के लिए पर्चा लिख दिया। शाम को स्टाफ थैले में भरकर सामान ले जाते हुए देखा है।
- नाजमा, ख्वासपुरा
-। भर्ती करते ही पर्ची थमा दी, सभी दवाएं ले आओ। इलाज कराना है तो लानी पड़ती है। यहां तो प्राइवेट से भी ज्यादा खर्च हो जाता है।
- गुड्डो, शाहगंज
नवजात चुराने की कोशिश मामले में लिखित शिकायत
गुरुवार की आधी रात को जच्चा-बच्चा वार्ड से कागारौला निवासी परवीना के नवजात को चुराने की कोशिश के मामले में तीमारदारों में रोष है। एकजुट होकर विभागाध्यक्ष और प्राचार्य से शिकायत की है। कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। प्राचार्य ने वार्ड में सुरक्षा गार्ड रखने की बात कही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed