{"_id":"5a18209d4f1c1b8d698bd8c7","slug":"sixty-year-old-woman-is-raped-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 60 साल की महिला से दुष्कर्म, दरिंदे की उम्र भी 60","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी में 60 साल की महिला से दुष्कर्म, दरिंदे की उम्र भी 60
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को वृद्ध ने एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर दिया है। पीड़ित वृद्धा एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा कस्बा के ही एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य करती है। गुरुवार रात को वह घर पर सो रही थी। आरोप है कि तभी राघवेंद्र सिंह (60) उसके घर में घुस आया।
उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी शराब पीने का आदी बताया गया है। वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने के बाद राघवेंद्र भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। वृद्धा को मेडिकल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।