फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sixteen case filed for spread rumors of child theft in agra

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का चाबुक, 15 दिनों में 16 केस दर्ज, 33 गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
sixteen case filed for spread rumors of child theft in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा और पड़ोसी जनपदों में बच्चा चोरी की अफवाहों का शोर अब कुछ थमा है। यह तब मुमकिन हुआ है, जब पुलिस ने कार्रवाई का चाबुक चलाया है। आगरा जोन में ही 15 दिनों में 16 केस दर्ज किए गए। इनमें 49 लोग प्रकाश में आए। 33 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 16 अभी फरार हैं।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट डीजीपी ओपी सिंह को भेजी गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ताजनगरी में आए, जबकि अफवाहबाजों की गिरफ्तारी सबसे ज्यादा कासगंज में हुई। आगरा में हैरानी की बात यह भी रही कि देहात से ज्यादा शहर के लोग अफवाहों पर यकीन कर बैठे। सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, लोहामंडी सभी जगह बेकुसूर लोगों की पिटाई की गई। 
विज्ञापन


भीड़ का शिकार विकलांग, महिलाएं ज्यादा हुए। जगदीशपुरा में बैंक अधिकारी की बेटी को पीटा गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल के बेटे को बच्चा चोर बताकर पिटाई कर दी गई। 10 से 15 अगस्त के बीच सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। शुरू में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी, तब मुकदमे लिखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पति नहीं बताते, उनकी सैलरी कितनी है', पत्नी ने आरटीआई दाखिल कर मांगी जानकारी

ये हैं आंकड़े

जनपद केस आरोपी की पहचान गिरफ्तारी फरार
आगरा   06   15 07 08
मथुरा 01 00   00 00
मैनपुरी 00 00 00 00
फिरोजाबाद 03 11 08 03
अलीगढ़ 01 04 01 03
एटा 02 07 07 00
हाथरस 01 03 01 02
कासगंज 02 09 09 00
योग 16 49 33 16

अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं

पुलिस ने अकेले आगरा में ही 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए। इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मथुरा पुलिस तो एक भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। वहां कोई गिरफ्तारी ही नहीं हुई।

एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह के मामलों में सभी कप्तानों को सख्ती के आदेश दिए गए हैं। केस दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद अफवाहें थम गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed