फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Sir,' You have done miracle

‘सर’ आपने चमत्कार कर दिया

Fri, 18 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
'Sir,' You have done miracle
‌द‌िव्‍य - फोटो : अमर उजाला आगरा
 सामने सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को दिव्य की मां मोना के बोल नहीं फूटे। हाथ जोड़कर बस इतना ही कहा ‘सर आपने चमत्कार कर दिया....’ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिव्य और उसके परिवार को मिलने के लिए एयरपोर्ट पर बुलाया था। वीआईपी लाउंज के बाहर ही अखिलेश यादव ने उनसे कुछ पल के लिए वार्ता की फिर अलवर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एकलव्य स्टेडियम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान ही तय हुआ कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आए मासूम दिव्य और उसके परिवार से मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने आननफानन में दिव्य के परिवार को एयरपोर्ट पर लाने की व्यवस्था की। प्रमुख मीडिया कर्मियों को भी एयरपोर्ट पर ले जाने का इंतजाम किया गया। संभावना थी कि मुख्यमंत्री इस संबंध में वहां कुछ वार्ता कर सकते हैं। सीएम का काफिला जैसे ही एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज के बाहर पहुंचा वैसी ही दिव्य और उसके परिवार को वहां बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं समझ सकता हूं कि जिसका बेटा उसकी आंखों की सामने उठा लिया जाए उस पर क्या बीत रही होगी।’ उन्होंने कहा कि ‘ऐसी घटनाओं से सरकार की भी फजीहत हो जाती है। आप यहां दुखी थे तो मैं भी वहां लखनऊ में इस घटना को लेकर बेहद परेशान था। ग्वालियर से भी मेरे पास फोन आया था।’ (ग्वालियर में दिव्य के नाना रहते हैं) लेकिन अब सब ठीक हो गया है। दिव्य के पिता ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जब सीएम चलने तो दिव्य को पाकर खुश हुए परिवार के लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा भी लगाया।
विज्ञापन

इनबाक्स...
दिव्य तुम बहादुर हो: मुख्यमंत्री
आगरा। खेरिया एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में अपनी मां और पिता के साथ आए दिव्य को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुलारा। उन्होंने पूछा कि दिव्य तुम इतने दिन अपने माता पिता से दूर रहे तुम्हें में डर नहीं लगा दिव्य ने ‘ना’ में सिर हिलाया तो सीएम ने कहा कि दिव्य तुम बहुत बहादुर हो। उन्होंने पूछा कि बदमाशों ने तुम्हें परेशान तो नहीं किया। अखिलेश यादव ने दिव्य के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। खूब मन लगाकर पढ़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
अधिकारियों से मिलाया हाथ, सराहना की
आगरा। जब दिव्य के पिता प्रतीक और मां मोना ने क्षेत्राधिकारी सदर असीम चौधरी और क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत अनुराग वत्स के बारे में बताया कि इनकी टीम ने दिव्य की वापसी के लिए दिन रात एक कर दिए तो वरिष्ठ अधिकारियों दोनों अधिकारियों को आगे आने इशारा किया। सीएम ने दोनों की अधिकारियों की हौसलाअफजाई की और सीओ हरीपर्वत से हाथ मिलाते हुए पूछा कि आप तो ट्रेनी आईपीएस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed