फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikri hattya

पत्नी ने ही कराई थी लाखन की हत्या

Sun, 29 May 2016 01:52 AM IST
पत्नी ने ही कराई थी लाखन की हत्या
पत्नी ने ही कराई थी लाखन की हत्या Updated Sun, 29 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
sikri hattya
पत्नी ने ही कराई थी लाखन की हत्या - फोटो : demo pics
सीकरी के दूरा-सिकरौदा मार्ग पर 18 मई को गोली मारकर की गई लाखन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की आरोपी लाखन की पत्नी, उसका प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के पीछे महिला और किरायेदार युवक के अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

ट्रक चालक लाखन सिंह निवासी ग्राम डाबर अपनी पत्नी राजेश कुमारी और बच्चों के साथ आगरा में रहते थे। उनकी 18 मई को सीकरी के दूरा-सिकरौदा मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने फोन कॉल डिटेल के माध्यम से वारदात में शामिल मृतक की पत्नी राजेश कुमारी, उसका प्रेमी शिवकुमार उर्फ बंटी पुत्र अर्जुन निवासी रूदऊ थाना नारखी फीरोजाबाद और शूटर सुरेश प्रजापति पुत्र बांकेलाल निवासी मुरकिया थाना कागारौल को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

सीकरी पुलिस के अनुसार मृतक लाखन सिंह आगरा स्थित अपने मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। पिछले साल शिवकुमार मकान में किरायेदार के रूप में आकर रहने लगा। उसके राजेश कुमारी से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर लाखन सिंह ने उसकी पिटाई की और दोनों को दूर रहने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों ने लाखन की हत्या की साजिश रची। उन्होंने सुरेश प्रजापति को डेढ़ लाख में सुपारी दी थी। सुरेश व उसके साथियों ने लाखन से दोस्ती कर 18 मई को पार्टी देने के लिए बाइक से सीकरी आए। यहां दूरा-सिकरौदा मार्ग पर बांध की पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। घटना के खुलासे को लेकर डाबर के प्रधान धर्मसिंह माहुरा ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed