फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikri f

सीकरी दरगाह परिसर में पीटा एएसआई कर्मी

Fri, 14 Apr 2017 12:58 AM IST
सीकरी दरगाह परिसर में पीटा एएसआई कर्मी
सीकरी दरगाह परिसर में पीटा एएसआई कर्मी Updated Fri, 14 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
sikri  f
सीकरी दरगाह परिसर में पीटा एएसआई कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीकरी में लपकों, हॉकरों का आतंक बाहर ही नहीं, बल्कि स्मारक के अंदर भी है। दबंग हॉकरों ने सीकरी दरगाह परिसर के अंदर लगाई गई अवैध फड़ों को हटाने पहुंचे एएसआई कर्मचारी की पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। बाद में पुलिस में शिकायत के बाद अवैध फड़ लगाने वालों को हटाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बुलंद दरवाजे और शेख सलीम चिश्ती दरगाह परिसर में अवैध फड़ सजे थे। एएसआई कर्मचारी कल्लू, रविंद्र, ओम प्रकाश और अजीत इन्हें हटाने के लिए पहुंचे। कल्लू का आरोप है कि दुकानदारों ने फड़ हटाने की जगह उनकी पिटाई कर दी। वकील, इमरान और अन्य दुकानदारों ने चेन, अंगूठी और परिचय पत्र छीन लिया। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बचाया। एएसआई संरक्षण सहायक कलंदर ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


हॉकरों के आतंक से परेशान हैं सैलानी
सुप्रीम कोर्ट ने केस नंबर 653/1994 के तहत 2-09-2004 को आदेश दिया था कि दरगाह परिसर और इसके 100 मीटर परिधि में व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो सकती। लेकिन बुलंद दरवाजा, दालान, बादशाही दरवाजा, टॉयलेट गेट के पास अस्थाई स्टॉल, फड़ लगाकर चश्मे, टोपी, चादर, फूल, हस्तशिल्प, खाने-पीने की चीजें बेची जा रही हैं। सैलानियों के साथ अधिकांश अभद्रता के मामले इन्हीं अवैध फड़ वालों से जुड़े हैं। आरोप है कि दरगाह कमेटी की शह पर लोग अंदर सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट मानिटरिंग कमेटी में पुलिस अफसर भी
व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मानिटरिंग कमेटी में एएसआई और पुलिस के अफसर नामित किए हैं, लेकि न खुलेआम आदेश को धता बताया जा रहा है। ये हाल तब है, जब अंदर की दुकानों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गुलिस्तां पार्किंग के पास दुकानें बनाकर दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरों में अंदर फड़ लगाने वालों का रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed