फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shamshabad market will be closed today

आकाश पर रासुका के विरोध में आज से बाजार बंद

Thu, 24 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
shamshabad market will be closed today
फेसबुक पर समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी आकाश गुप्ता पर रासुका लगाए जाने के विरोध में कस्बे के व्यापारी एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने गुरुवार से दो दिन तक बाजार बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

व्यापारी मेघश्याम शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कस्बे में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सांप्रदायिक बवाल के मामले में पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। आकाश पर गलत तरीके से रासुका तामील की गई है। आकाश को जान से मारने का प्रयास करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों के विरुद्ध मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया है। सोमचंद गुप्ता ने कहा कि अगर बाजार बंदी के बाद भी प्रशासन ने आकाश गुप्ता से रासुका नहीं हटाई तो गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। मुकेश खरे ने कहा कि व्यापारी पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध करेंगे। सुमन गुप्ता, भूपेश जैन, श्रीकृष्ण वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, देवेंद्र भंडारी, गुलाब झा, सुनील गुप्ता, डा. सतेंद्र नायक, पंकज गुप्ता, गौरव सिंह, राकेश सिंह, आलोक, पवन गुप्ता, केदार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
बाह। बिजलीघर रोड बाह के हनुमान मंदिर पर बुधवार को हुई बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक में शमासाबाद प्रकरण में आकाश गुप्ता पर रासुका लगाने का विरोध किया गया। प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। सतेंद्र बरुआ, रामकुमार पांडेय, नीतेश मोहनिया, नितिन पचौरी, राजीव गोला, धर्मेंद्र सिंह, रवि गुप्ता, सचिन रावत, सतीश राजावत, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद प्रकरण पर एआईएमईआईएम ने सौंपा ज्ञापन
आगरा। शमसाबाद बवाल के मुख्य आरोपी आकाश गुप्ता से रासुका न हटाने समेत तीन मांगों को लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमईआईएम) ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी नाहर सिंह को दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और हिंदूवादी संगठनों को पंचायत और आंदोलन करने की अनुमति न दी जाए। जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अली ने कहा कि ये संगठन आंदोलन व महापंचायत के नाम पर शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। आरिफ हमीद, करीम अबुल ओलाई, नदीम खान, मजहर अली, सईद अहमद और मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed