फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shamsabad-me-bval1

लिखापढ़ी में नहीं आए 12 पुलिसकर्मियों के नाम

Tue, 20 Sep 2016 01:09 AM IST
लिखापढ़ी में नहीं आए 12 पुलिसकर्मियों के नाम
लिखापढ़ी में नहीं आए 12 पुलिसकर्मियों के नाम Updated Tue, 20 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
shamsabad-me-bval1
लिखापढ़ी में नहीं आए 12 पुलिसकर्मियों के नाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेड़ा नवादा में पुलिस दबिश के दौरान भूरी सिंह की मौत हो जाने के मामले में जांच बेहद धीमी रफ्तार के साथ शुरू हुई है। केस हत्या में दर्ज कराया गया है। इसमें एक दरोगा नामजद है जबकि 12 पुलिसकर्मी अज्ञात हैं। अज्ञात पुलिसकर्मियों के नाम अभी तक लिखा पढ़ी में नहीं लिए गए हैं। यह भी मालूम नहीं किया गया है कि इरादतनगर थाना से खेड़ा नवादा में दबिश देने के लिए आई पुलिस टीम में कौन कौन सिपाही और दरोगा शामिल थे। हत्या का आरोप इरादतनगर के अलावा शमसाबाद थाना के पुलिसकर्मियों पर  है।
विज्ञापन

बता दें, इरादतनगर की पुलिस ने शमसाबाद थाना की पुलिस को साथ लेकर भूरी सिंह के घर दबिश दी थी। उसके भतीजे रवि को हिरासत में लिया था। आरोप है कि उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसे तालाब में धक्का दे दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी चप्पल और मोबाइल तालाब किनारे मिले थे।
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कराया। इसमें दरोगा विनोद कुमार नामजद हैं जबकि 12 पुलिसकर्मी अज्ञात में हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक इनके नाम लिखा पढ़ी में नहीं लिए गए हैं। इरादतनगर की जीडी से इनका ब्योरा मिल सकता है। बता दें, इस केस की जांच एसपी पश्चिम बबीता साहू को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवाइयों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
शमसाबाद। भूरी सिंह की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वीडियोग्राफी के आधार पर नौ लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए घरों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस केस में जानलेवा हमला और बलवा की धारा लगा रही है। लिखापढ़ी में बताया गया है कि पुलिस पर फायरिंग भी की गई थी। अधिकारियों ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए।


सांसद ने कहा, सीबीआई जांच कराएंगे
शमसाबाद। सोमवार को सांसद चौधरी बाबूलाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच कराई जाएगी। प्रदीप भाटी, हरीओम सिह, राजेश तोमर, संदीप गुप्ता, हीरा सिंह, मेघ सिंह कुशवाह, गिर्राज कुशवाह, अमित गुप्ता, रवि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed