{"_id":"43e66caaf8be47fa0ee5d8de7b7d6b64","slug":"shalendra-s-cold-store-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र का कोल्ड स्टोर सील,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलेंद्र का कोल्ड स्टोर सील,
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 23 Jun 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने शैलेंद्र की संपत्तियों
विज्ञापन
का ब्योरा तैयार किया है। इसमें से कार्रवाई सिर्फ कोल्ड स्टोरेज पर की गई
है, क्योंकि उसने धोखाधड़ी आलू में निवेश के नाम पर की। एसआईटी के निर्देश
पर पुलिस ने शमसाबाद के गांव जारौली स्थित उसके एलडी कोल्ड स्टोर के गेट पर
सील लगा दी। यह कार्रवाई और भी कई कोल्ड स्टोर पर भी हो सकती है। पुलिस के
पास शैलेंद्र के कई स्टोर की जानकारी है। उधर, एलडी कोल्ड स्टोरेज पर सील
लगने पर आलू किसान विकास समिति के बैनर तले किसानों ने सीडीओ से मिलकर अपनी
परेशानी बताई। उनका कहना था कि कोल्ड स्टोर में सैकड़ों किसानों का आलू
रखा है। पुलिस को यह आलू निकलवाकर किसानों को दिलाना चाहिए। अभी कोल्ड
स्टोर में मशीनें चल रही हैं, लेकिन अगर एक दो दिन में बंद हो गई तो आलू
सड़ जाएगा। उन्होंने ज्ञापन भी दिया। बिजेन्द्र सिंह वर्मा, पुष्पेंद्र
जैन, विमल कुमार, नरेन्द्र सिंह, मुकेश चंद शर्मा, गोरेलाल, सीताराम, जय
प्रकाश, हजारी लाल, राजेश मौजूद रहे।