{"_id":"5f87cb6b653b7c7502573f03","slug":"sexuall-assault-case-with-16-year-girl-case-lodge-after-nine-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः दुष्कर्म के मामले में थाने के गेट पर पंचायत, नौ घंटे बाद लिखा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाकः दुष्कर्म के मामले में थाने के गेट पर पंचायत, नौ घंटे बाद लिखा मुकदमा
Thu, 15 Oct 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:39 AM IST
सार
पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी के पिता दबंग है। वह अपने साथ कई लोगों को लेकर थाने पर आ गए। थाने के गेट पर बैठकर पंचायत करने लगे। उन पर समझौते का दबाव बनाया। 1.5 लाख रुपये में समझौता करने को कहा।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार रात को 16 साल की किशोरी से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने थाने के गेट पर पंचायत की।
इसमें पीड़िता के पिता को 1.5 लाख रुपये देकर समझौते का दबाव बनाया। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का मेडिकल तक नहीं कराया। बुधवार की सुबह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तब कहीं आरोपी को जेल भेजा।
पीड़ित पिता का कहना है कि मंगलवार रात को वह घर में सो रहे थे। तभी पड़ोसी राकेश ने बेटी को लालच देकर अपने बाड़े में बुलाया। वहां पहले से एक युवक मौजूद था। युवक गेट पर खड़ा हो गया। आरोप है कि राकेश ने बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के घर नहीं आने पर परिजन तलाश में लग गए। किसी परिचित ने किशोरी को जाते देखा था। उसके बताने पर आरोपी के बाड़े में पहुंच गए। वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली।

परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। यूपी 112 पर सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। रात 12 बजे थाने में परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल नहीं कराया। पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी के पिता दबंग है। वह अपने साथ कई लोगों को लेकर थाने पर आ गए।
थाने के गेट पर बैठकर पंचायत करने लगे। उन पर समझौते का दबाव बनाया। 1.5 लाख रुपये में समझौता करने को कहा। सुबह नौ बजे तक पंचायत करते रहे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सीओ छत्ता राजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के भाई से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया। सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी राकेश को जेल भेज दिया।
खोखे पर दो बार लिखी गई तहरीर
पीड़ित परिजन ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। इस पर एक पुलिसकर्मी ने तहरीर लिखकर लाने के लिए बोल दिया। थाने के बाहर खोखे वाले पर परिजनों ने तहरीर लिखवाई। इस तहरीर में दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ लिख दी गई। जब पीड़ित तहरीर लेकर थाने आया था, उसमें दुष्कर्म की बात नहीं थी। इस पर तहरीर दोबारा लिखवाकर लाया। चर्चा है कि खोखे वाले को पुलिसकर्मियों ने भी समझा दिया था कि छेड़छाड़ लिखे।