फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Woman By Three Man Police Investigation Found Fake Case

महिला ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच के बाद दो घंटे में बदला मामला, जानिये ऐसा क्या हुआ

Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

  • पुलिस के 112 नंबर पर दी थी सूचना
  • पूछताछ में कबूला कि लोगों को फंसाना चाहती थी

विज्ञापन
Sexual Assault With Woman By Three Man Police Investigation Found Fake Case
कोतवाली सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शनिवार रात को महिला से तीन लोगों के दुष्कर्म का मामला झूठा निकला। पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि वह संबंधित लोगों को फंसाना चाहती थी इसलिए पुलिस को झूठी सूचना दी। दो घंटे में मामला बदल गया। महिला ने लिखित में पुलिस को यह बयान दिया है। पुलिस ने महिला को जाने दिया। हालांकि गोपनीय जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सदर क्षेत्र निवासी महिला ने 26 सितंबर की रात करीब नौ बजे यूपी 112 पर कॉल कर उसके साथ तीन लोगों के दुष्कर्म करने की बात कही थी। उसने बताया था कि आरोपी उसे सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर छोड़कर चले गए हैं। पीआरवी मौके पर पहुंची और महिला को थाने पर ले आई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी दो सरकार! नगला हवेली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी को खून से लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले इरादतनगर में शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद वर्ष 2015 में वह अलग हो गई। तब से बहन के घर में रह रही थी। पिछले कुछ महीने से तीन युवक उससे फोन पर बात कर रहे थे। शनिवार को वह रामबाग काम की तलाश में गई थी। रात को वापस लौटते में वे तीन युवक उसके पास आए और घर तक छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि महिला बयान में घटनास्थल सही नहीं बता सकी। पहले गाड़ी में ले जाना बताया। बाद में पैदल ही लेकर जाने की बात कही। दो घंटे तक पूछताछ में उसने सच बता दिया।

लिखकर दिया कि वह फोन पर बात करने वालों को फंसाना चाहती थी। इसलिए ऑटो से बैठकर आ गई थी। पुलिस को झूठी सूचना दे दी। महिला को घर भेज दिया गया है। मामले में जांच के आदेश भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed