{"_id":"5c4f0080bdec22737d20c11c","slug":"seven-people-killed-in-road-accidents-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: 14 घंटों के अंदर पांच हादसे, सात लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा: 14 घंटों के अंदर पांच हादसे, सात लोगों की मौत, नौ घायल
Mon, 28 Jan 2019 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह घंटे का अंतराल एटा जिले पर पहाड़ बनकर टूटा। रविवार रात नौ बजे से लेकर सोमवार सुबह 11 बजे के बीच जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से सड़क हादसों की सूचना आती रही। इस बीच करीब पांच सड़क हादसे हुए, इनमें सात लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को पूरे दिन पोस्टमार्टम हाउस में चीत्कार मची रही। कुछ हादसों के बाद लोगों ने आक्रोश में आकर जाम भी लगा दिया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को ठंड में पसीना बहाना पड़ा। वहीं इन हादसों में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नेहचलपुर निवासी जुगेंद्र सिंह (20) पुत्र राजवीर के पास ऑटो है। उसे लेकर वो जीसखपुर के समीप से अपने दोस्त प्रवीन (21) पुत्र अनारसिंह निवासी कीलरमऊ के साथ जा रहा था। इसी दौरान अलीगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी।

एटा अलीगंज मार्ग पर लगाया जाम
हादसे में जुगेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल प्रवीन ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को देख गांव के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने एटा अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी वरुण कुमार व थाना बागवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए करीब दो घंटे बाद जाम को हटवाया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया, जिसका पुलिस पता लगा रही है।
पेड़ से टकराई बोलेरो, देवर-भाभी की मौत
थाना सकीट क्षेत्र में देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गई। इससे कार में सवार सुरेश चंद्र (55) पुत्र रामस्वरूप निवासी जहांगीराबाद सकीट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार की भाभी देवश्री (65) पत्नी रामप्रसाद की सैफई अस्पताल में मौत हो गई।
दुर्घटना में कार चालक दिनेश पुत्र रामवीर, कृष्ण गोपाल पुत्र भरत सिंह, राम प्रकाश, उमेश पुत्र राम प्रसाद घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि देवश्री का बेटा आगरा अस्पताल में भर्ती है। उसे देखकर सभी घर लौट रहे थे।

ट्रक की चपेट में आकर गई महिला की जान
थाना रिजोर क्षेत्र के नगला बरी समीप एक ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुए ट्रक ने पैदल जा रही महिला कमलेश देवी (55) पत्नी राम प्रकाश निवासी सलेमपुर साहनी को रौंद दिया। इससे घायल हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव कुंजपुर निवासी सचिन (25) पुत्र रामखिलाड़ी बाइक पर सवार होकर थाना अवागढ़ क्षेत्र के पोंडरी समीप से गुजर रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सड़क पर गिरकर सचिन घायल हो गया। आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन का पता लगा रही है।

कार-ऑटो की भिड़ंत, एक की मौत
कोतवाली नगर क्षेत्र के गल्ला मंडी के अंदर देर रात ऑटो में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार ग्रामीण भूदेव (43) पुत्र सत्यराम निवासी मुबारिकपुर बागवाला की मौत हो गई।
वहीं रामसिंह पुत्र जयसिंह निवासी सुनहेरा सिढ़पुरा, रामसेवक पुत्र रक्षपाल निवासी जरईया, देवकी और ताराचंद निवासी कनिकपुर एवं राजपाल निवासी करतला घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जाम बना मौत का कारण
कोतवाली नगर क्षेत्र के गल्ला मंडी के अंदर हुए हादसे में गई ग्रामीण भूदेव की जान के पीछे जाम का कारण अहम रहा है। बताया गया कि अलीगंज रोड कुसाड़ी के पास चल रहे बाईपास निर्माण के लिए ट्रक सड़क पर खड़े थे।
जिसे लेकर कुसाड़ी के पास जाम लग गया था। इसे लेकर ऑटो चालक वहां से वाहन वापस करके जीटी रोड की तरफ से करतला चौराह पर जा रहा था। उसी समय मंडी में हादसा हो गया।