{"_id":"5cc13d3abdec2214505477d4","slug":"security-increase-in-mathura-after-bomb-threats-letter-found-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ाई गई
Thu, 25 Apr 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमकी भरे पत्र मिलने के बाद प्रदेश में कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मथुरा में भी चौकसी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर जंक्शन तक पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। रिफाइनरी की भी निगहबानी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। एटीएस भी सक्रिय हो गई है। दरअसल, एक संदिग्ध पत्र उत्तराखंड और यूपी के स्टेशन मास्टरों को मिला है। इस पत्र में धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई है।
इलाहाबाद और अयोध्या के साथ ही कई शहरों का जिक्र इस पत्र में किया गया है। हालांकि पत्र में कहीं मथुरा का नाम नहीं है, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने सावधानी बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ही सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर फोर्स बढ़ा दिया गया है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है। हर आने जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। मथुरा में धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस लगा दी गई है।
मथुरा जंक्शन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। हर प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है। ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। खुद अधिकारी भी राउंड पर हैं। लोगों को समझाया जा रहा है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
किसी भी वस्तु को हाथ न लगाएं। कंट्रोल रूम को फोन करें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह शाम को भीड़ रहने पर विशेष चेकिंग की जा रही है।