{"_id":"592069524f1c1b2075f22768","slug":"scoundrels-have-planned-for-theft-in-10-district-of-west-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी के 10 जिलों में थी मथुरा जैसे बड़े लूटकांड की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्ट यूपी के 10 जिलों में थी मथुरा जैसे बड़े लूटकांड की तैयारी
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 21 May 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सराफा कारोबारियों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूटने वाले रंगा गैंग के इरादे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में बड़े लूटकांड करने के थे। गैंग की लिस्ट में कई बड़े कारोबारी और सराफा थे। जिन शहरों में वारदात की जानी थीं वहां के बदमाशों के साथ मिलकर रेकी भी कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने से घबराए बदमाश दूसरी वारदातों को अंजाम देने से पीछे हट गए।
पंद्रह मई की रात को होलीगेट के अंदर कोयला वाली गली में सराफा विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग की 10 शहरों में ताबड़तोड़ वारदातें करने की योजना थी। गिरफ्तार आयुष और विष्णु उर्फ छोटू ने पुलिस लाइन में बताया कि उन दोनों को राकेश उर्फ रंगा ये कहकर अपने साथ ले गया था कि एक दुकानदार से पैसे लेकर आने हैं। जब वहां पहुंचे तो कहा कि दरवाजा खोलकर भीतर घुस जाओ। इसी दौरान गोली चल गई।
आयुष ने बताया कि दो बदमाश बाहर के थे जिन्हें वह नहीं जानते। वह बदमाश आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, बुलंदशहर, सहारनपुर और मेरठ में भी वारदातों की फिराक में थे। लेकिन मथुरा में लूट के दौरान हुई हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद इन शहरों में वारदात की योजना मामला ठंडा होने तक टाल दी गई।
विज्ञापन
आयुष ने बताया कि उनके साथ जो बाहर के बदमाश आए थे वह अपने इलाकों में भी वारदातें कराने की बात कर रहे थे। कहां और कैसे घटनाओं को अंजाम देना है, ये भी तय कर लिया था। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि लूट की वारदात के लिए कमीशन पर भी बदमाश लिए जाते हैं। इनको लूट की कुल रकम में से कमीशन दिया जाता है।

वारदातों के लिए खरीदे गए हथियार और कारतूस
पिस्टल और कारतूस भारी मात्रा में खरीदे
- फोटो : अमर उजाला
वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पिस्टल और कारतूस भारी मात्रा में खरीदे गए। माना जा रहा है कि हथियारों के सप्लायर से भी इस गैंग के संबंध हैं। जो पिस्टल बदमाशों ने इस्तेमाल की थी वह मुंगेर की बताई जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी की तस्दीक कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।