{"_id":"585ad78e4f1c1b6752e39a8c","slug":"school-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 12 घायल
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 12 घायल
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 12 घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली-कागारौल मार्ग स्थित ग्राम चैंकोरा के पास बुधवार दोपहर बाद स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ्तार एक बस बैलगाड़ी को ओवरटेक करते समय सड़क किनारे छह फुट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए। इनमें एक की दशा गंभीर बताई गई है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे की है। किरावली स्थित केएम पब्लिक स्कूल की बस लगभग 30 बच्चों को लेकर कागारौल की तरफ जा रही थी। रास्ते में ग्राम चैंकोरा के समीप बैलगाड़ी को ओवरटेक करते समय चालक ने सामने से आ रहे ट्रक को देख अचानक ब्रेक लगाए। इस पर तेज रफ्तार बस असंतुलित होकर सड़क किनारे लगभग छह फुट नीचे आलू के खेत में पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में छात्र-छात्रा वमनपुरा के प्रवीन, भवनपुरा का भावेश, मसेलिया की रिया, वैमन के रुद्र, दक्ष, खुशबू, अंकुर, धर्मेंद्र, विशाल समेत 12 बच्चे घायल हो गए। सभी की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्हें किरावली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र भावेश को आगरा रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में बस चालक रमेश निवासी अभैदोपुरा भी घायल हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि बस चैंकोरा के पास पलटी है। कुछ बच्चे चुटैल हुए हैं। एक बच्चे को आगरा रेफर किया गया है।
------
पिनाहट में दीवार से टकराई स्कूली बस
पिनाहट। भदरौली में बुधवार सुबह एक स्कूल की बस दीवार से टकरा गई। इससे दीवार टूट गई। हादसे के दौरान बस में बैठे में कुछ बच्चों को चोटें भी आई हैं। मौके पर पहुंचे विद्यालय संचालक ने बच्चों का इलाज कराकर घर भेज दिया।