फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanjeev will go to jail on wheelchair

... तो व्हील चेयर पर जेल जाएगा संजीव

Wed, 06 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 06 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev will go to jail on wheelchair
इस महीने के अंत तक हो सकती है अस्पताल से छुट्टी - फोटो : file photo
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या में नामजद सराफ संजीव रस्तोगी की हालत में अब काफी सुधार बताया गया है। उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने डाक्टर से इसकी जानकारी ली है। पता चला है कि रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली ऑपरेशन से निकाली जा चुकी है। इसके बाद से वह पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। उसे व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ रहा है। लंबे समय तक इसी दशा में रहेगा।  ऐसे में पुलिस उसे अस्पताल से निकलते ही व्हील चेयर पर ही गिरफ्तार करेगी। इसकी तैयारी की जा चुकी है। दो सिपाही उस पर नजर रखे हुए   हैं।
विज्ञापन

पुलिस अब संजीव को कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। उसके खिलाफ साक्ष्य मिल चुके हैं। राजकुमार की पत्नी निर्मला ने उसके खिलाफ बयान दर्ज कराया है। इसके आधार पर संजीव पर लूट की धारा भी बढ़ाई जा चुकी है। आरोप है कि वह राजकुमार के घर से प्रोपर्टी के कागजात और मोबाइल फोन लूटकर ले गया था।
विज्ञापन

निर्मला के बयान के आधार पर ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी करेगी। पुलिस उसके उपचार पर नजर रखे हुए है। डाक्टरों ने बताया कि इस महीने के अंत तक उसकी अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। उधर अगर देरी होती है तो पुलिस सीएमओ से उसके उपचार के बारे में रिपोर्ट ले सकती      है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- गागा की तलाश में पुलिस की ढिलाई
आगरा। पुलिस संजीव पर तो सख्ती दिखा रही है लेकिन राजकुमार की हत्या में साजिश के आरोपी डिब्बा कारोबारी गागा पर नरमी बरती जा रही है। उसकी तलाश भी गंभीरता से नही हो रही। यही वजह है कि अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है। उसे ढूंढने में सिर्फ थाना पुलिस लगी है। एसटीएफ की मदद नहीं ली जा रही है। ऐसे हाईप्रोफाइल मामलों में पुलिस आरोपी क ासुराग देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा कर देती है लेकिन इस केस में ऐसा भी नहीं किया गया है। ऐसे मुल्जिमों के गैर जमानती वारंट मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाती है। लेकिन गागा के वारंट के लिए अभी तक अर्जी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed