फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   salt in agra

अफबाह पर नमक  की लूट मची, पुलिस लगानी पड़ी

Sat, 12 Nov 2016 01:07 AM IST
अफबाह पर नमक  की लूट मची, पुलिस लगानी पड़ी
अफबाह पर नमक  की लूट मची, पुलिस लगानी पड़ी Updated Sat, 12 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
salt in agra
अफबाह पर नमक  की लूट मची, पुलिस लगानी पड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिन में अफवाहों ने बाजार बंद करवाए। रात में कुछ दुकानें खुलवा दीं। इस बार अफवाह थी नकम की किल्लत हो जाने की। हाल यह हो गया कि लोग दुकानों पर टूट पड़े नमक खरीदने के लिए। ब्लैक होने लगा। 200 रुपये किलो बिक गया। टेढ़ी बगिया में तो भारी हंगामा हो गया। कई लोग नमक के कट्टे लूट ले गए। पुलिस लगानी पड़ी। इसके बाद देर रात सरसों का तेल भी ब्लैक में बेचा गया।
विज्ञापन

अफवाह सिर्फ आगरा में नहीं थी। आस पास के जिलों में भी थी। शोर मच गया कि नमक की किल्लत है। खत्म होने वाला है। देर शाम आगरा में हल्ला मचा। लोग दुकानोें पर पूछने के लिए पहुंचे। बंद दुकानें खुलवाई गईं। रात में ही भीड़ लग गई। अफवाहों का सबसे ज्यादा शिकार मजदूर तबका हुआ, जो बिना सोचे समझे लाइन में लग गया और ठगा गया।
विज्ञापन

जगदीशपुरा, मंटोला, टेढ़ी बगिया, ट्रांस यमुना, राम बाग में नमक ब्लैक में बिकना शुरू हो गया। 20 रुपये की थैली पहले 50 में बिकी। थोड़ी ही देर में रेट 200 तक पहुंच गया। टेढ़ी बगिया पर लोग दुकानों के बाहर रखे नमक के कट्टे उठा ले गए। पूरे शहर से एसएसपी और डीएम आवास पर फोन पहुंचे। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात का जायजा लेने डीएम पहुंचे। एसएसपी ने पुलिस को अलर्ट किया। देर रातपरचून की दुकानों पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ही नमक और तेल बेचे गए।
उधर, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों का पता लगाना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए खुफिया पुलिस की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने रात में ही लोगों से पूछा कि उनके पास सूचना कहां से आई।

ग्रामीण क्षेत्रों में मची नमक की लूटमार
आगरा। फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, खंदौली, बाह, लादूखेड़ा आदि क्षेत्रों में नमक महंगा होने की अफवाह पर हड़कंप मच गया। सीकरी में दुकानों के बाहर रखे रहने वाले नमक के बोरों को लोग उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार में सतर्कता बढ़ाई। व्यापार संगठन के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया कि बाजार में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। लोग अफवाह फैला रहे हैं। एत्मादपुर में थाना प्रभारी रोहन लाल ने लोगों समझाकर दुकानें बंद कराई। खंदौली के बाजार में समुदाय विशेष के लोगों ने दुकानों के बाहर रखी नमक की बोरियां लूट लीं। अपने इलाकों में ले जाकर 150 रुपये में मिलने वाले नमक को कट्टे को 450 रुपये के भाव से बेचा। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को मौके से भगाकर दुकानों को बंद कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। 

मस्जिदों से एलान कराया, अफवाह पर ध्यान न दें 
आगरा। मंटोला और नाई की मंडी में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। अफरा तफरी का माहौल बन गया। हर किसी का यही सवाल था कि नमक, सरसों का तेल और चीनी इतनी महंगी कैसे हो गई। हर सामान ब्लेक क्यों किया जा रहा है। दुकानदारों से बहस करने लगे लोग। पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और प्रमुख लोगों ने वार्ता की। सिराज कुरैश, इमरान कुरैशी, शरीफ काले ने बताया कि वार्ता के बाद मस्जिदों से एलान कराया गया कि सिर्फ कोरी अफवाह उड़ रहीं है। किसी चीज की कमी नहीं। 

बदलती रहीं अफवाहें, दौड़ती रही पुलिस 
अफवाहें लगातार बदलतीं रहीं। पहले नमक की उड़ी। फिर सरसों के तेल की। इसके बाद चीनी की। रात 10 बजे कई जगह शोर मचा कि शनिवार से पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगे। इन अफवाहों पर पुलिस दौड़ती रही। अधिकारियों ने साफ किया कि सब अफवाह है, ऐसा कुछ नहीं है। न किसी सामान की किल्लत है, न ही पंप बंद रहेंगे। 


नमक की कोई कमी नहीं है। एक शहर से दूसरे शहर फैली अफवाह के बाद मारामारी हुई। स्थिति पर नियंत्रण के लिए एसडीएम और मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण तथा अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। लोगों से भी अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 
- गौरव दयाल, डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed