फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruskus in nala choon-pachan

नाला चून-पचान में पथराव, आगजनी

Wed, 06 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला आगरा
ब्यूरो,अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
ruskus in nala choon-pachan
नाई की मंडी के नाला चून पचान में गुटका और बीड़ी के रुपयेे मांगने पर सोमवार रात को दो पक्षों मेें हुई मारपीट ने मंगलवार को संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। घरों में घुसकर तोड़फोड़ के बाद आगजनी की गई। लोगों ने बमुश्किल जान बचाई। तकरीबन एक घंटे तक बवाल चलता रहा। बाद में आई फोर्स को देख बवाली भाग गए। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


नाला चून पचान में वाल्मीकि समाज के अनिल का पान मसाला का खोखा है। सोमवार रात को तकरीबन 9:30 बजे महावीर के बेटे बृजेश, अमर व प्रमोद प्रजापति खोखे पर आए थे। उन्होंने गुटका और बीड़ी खरीदी। अनिल के बेटे राजा ने उनसे रुपये मांगे तो उक्त लोगों ने गालीगलौज की। इस पर उनमें मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकजुट हो गए। मौके पर आई थाना नाई की मंडी पुलिस ने दोनों पक्षों के तोताराम और बृजमोहन को पकड़ लिया। अन्य आरोपी भाग निकले। मंगलवार सुबह तकरीबन नौ बजे दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कई लोगों को पत्थर लगे। बवालियों ने अनिल का खोखा और एक रिक्शा नाले में फेंक दिया। महेंद्र वाल्मीकि के गोदाम के बाहर कबाड़ में आग लगा दी। शिवकुमार के घर में घुसकर मारपीट की और बाइक तोड़ दी। विनोद के घर में घुसकर टीवी तोड़ डाली। इससे महिलाओं में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना एमएम गेट और नाई की मंडी की फोर्स पहुंच गई। ये देख बवाली भाग गए। पुलिस ने घरों में दबिश दी, लेकिन महिलाएं ही मिलीं। अनिल की बहू कंचन ने प्यारे के बेटे, रामवती पत्नी महावीर, बृजेश और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ नाई की मंडी उत्तम चंद ने बताया कि महावीर के बेटों और अनिल पक्ष में विवाद हुआ था। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। उधर, क्षेत्र की महिलाओं ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed