{"_id":"72707744deec08c00b1df00915857329","slug":"rural-sat-for-five-hours-in-morgue-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में पांच घंटे शव लिए बैठे रहे ग्रामीण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान में पांच घंटे शव लिए बैठे रहे ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला, सैंया
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत जाजऊ में सोमवार को मतदान के बाद छींटाकशी के विवाद में नरेश सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में ग्रामीणों में खासा गुस्सा है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव मिलने पर अंतिम संस्कार करने गए ग्रामीण और परिवारीजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पांच घंटे तक शव श्मशान में लिए बैठे रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि जाजऊ में प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में हुए विवाद ने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया था। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने नरेश कुशवाह (35) और भीकम को गोली मार दी थी। इनमें नरेश की मौत हो गयी थी। मंगलवार सुबह ग्रामीण शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पांच घंटे तक शव रखे रहे। इस दौरान वहां क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह, क्षेत्राधिकारी एनके चौधरी, उपजिलाधिकारी एमपी सिंह भी सर्किल के फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। कहा कि 26 नवंबर को भी आरोपियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवर दयाल और राकेश को धमकाया था। तब शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व में धमकाने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसपीआरए बबिता साहू ने थानाध्यक्ष सैंया को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवर दयाल को धमकाने के आरोप अशोक गुर्जर पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने नरेश के शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गयी है।