फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Runkta peace in stressful

रुनकता में तनावभरी शांति

Fri, 20 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 20 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Runkta peace in stressful
कसबा में 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद से तनाव कम नहीं हुआ है। इस कारण पुलिस फोर्स तैनात है। धार्मिक शिक्षण संस्थान के छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

किसान नेता मोहन सिंह चाहर गुरुवार को पीड़ित बच्ची के परिवार से मिले। इसके बाद पुलिस प्रशासन से दोषी को जल्द गिरफ्तार करने और शिक्षण संस्थान को बंद कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव के हालात हैं। संस्थान की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात हैं। इस तरफ किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, एसडीएम किरावली अजीत कुमार सिंह ने शाम छह बजे पुलिस चौकी पर सर्व समाज की बैठक बुलाई, जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्व की हरकत है। इससे माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि माहौल खराब करने वाले से सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed