{"_id":"5a85acff4f1c1b28428b586e","slug":"robbery-in-running-train-indore-amritsar-express-in-gwalior","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में डाका, ग्वालियर में बदमाशों ने सात बोगियों में बरपाया कहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में डाका, ग्वालियर में बदमाशों ने सात बोगियों में बरपाया कहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर जंक्शन स्टेशन के आउटर पर इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक साथ कई बोगियों में चढ़े बदमाशों ने महिलाओं की चेन, बैग छीन लिए। बदमाशों ने ट्रेन की सात बोगियों में लूटपाट की।
लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली। ट्रेन के धीमी होने पर बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। पीड़ित यात्रियों ने ग्वालियर, निजामुद्दीन और आगरा जीआरपी में तहरीर दी हैं। जीआरपी और आरपीएफ जांच कर रही है।
इंदौर से अमृतसर जा रही ट्रेन रात 1.45 बजे ग्वालियर स्टेशन पर रुकी थी। ट्रेन की एस-4 बोगी में भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री नौलक्खा, ग्वालियर रोड निवासी बीके गुप्ता अपनी पत्नी हिमानी गुप्ता समेत परिवार के पांच सदस्यों के साथ देवास से शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात्रि तकरीबन दो बजे ट्रेन जैसे ही ग्वालियर के आउटर पर पहुंची, तभी उनकी बोगी में तीन बदमाश घुस आए। उन्होंने चाकू दिखाकर यात्रियों को धमकाया और उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में जेवरात और आठ हजार की नगदी थी।

डेमो
- फोटो : डेमो
इसी तरह सात-आठ अन्य बदमाशों ने बोगी संख्या एस-3, एस-5, एस-6, एस-7, एस-8 और एस-10 में भी 15-16 यात्रियों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने अमृतसर के जोगिंदर की बेटी का बैग लूट लिया। इसी तरह दिल्ली के प्रवीन के साथ भी लूटपाट हुई। महिलाओं की चेन, हैंडबैग, नगदी, 15 से अधिक मोबाइल लूट ले गए।
चीखपुकार होने पर चेन पुलिंग की गई, लेकिन बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना पर ग्वालियर से जीआरपी पहुंची थी, यात्रियों ने तहरीर दी हैं। ट्रेन के सुबह छह बजे आगरा कैंट पहुंचने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। भाजपा नेता गुप्ता ने आगरा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।