फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in house in agra

गृहस्वामी को बंधक बनाकर बदमाशों ने डाला डाका, विरोध करने पर पत्नी, भतीजों को पीटा

Thu, 07 Mar 2019 07:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
robbery in house in agra
डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
आगरा के फतेहाबाद कस्बे में बाह रोड स्थित एक मकान में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला। गृहस्वामी को बंधक बनाकर करीब पांच तोले सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी और दो भतीजों को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर आई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

 
ग्राम चाचीपुरा खंडेर निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र सोनपाल किसान है। उनका बाह रोड फतेहाबाद पर मकान है। यहीं वह परिवार समेत रहते हैं। बुधवार रात करीब 2 बजे छह बदमाश चारदीवारी कूदकर घर में प्रवेश कर गए। हथियारबंद इन बदमाशों ने सोते समय देवेंद्र को दबोचकर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


परिजनों के साथ मारपीट

शोर सुनकर उनकी पत्नी नीरज देवी तथा दो भतीजे लवकुश तथा बबलू पुत्रगण रामवीर जाग गए। बदमाशों ने इनसे मारपीट की। साथ ही नीरज देवी के कानों से कुंडल उतरवा लिए। वहीं अलमारी में रखे 5 तोले सोने के आभूषण तथा 30 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। पर, कोई हाथ नहीं आ सका। गृह स्वामी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे छह बदमाश घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाया। 


घरवालों के साथ मारपीट कर लूटपाट की और भाग निकले। मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाश किसी प्रशांत नामक व्यक्ति के बारे में इनसे पूछताछ कर रहे थे। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed